VIDEO: 1996 में सुषमा ने दिया था संसद में ऐतिहासिक भाषण,जिसने विपक्ष की कर दी बोलती बंद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को 67 साल की उम्र में निधन हो गया, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, एम्स पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

सुषमा स्वराज का ऐतिहासिक भाषण

सुषमा स्वराज का ऐतिहासिक भाषण

अपनी खास भाषण शैली के चलते हमेशा लोगों का दिल जीतने वाली सुषमा स्वराज के यूं तो बहुत सारे भाषण हैं, जिन्हें लोग भूल नहीं पाएंगे लेकिन 11.06.1996 को लोकसभा में दिया उनका भाषण पहली बार ऐतिहासिक बना था, जिसे जिसने भी सुना वो दंग ही रह गया था।

सुषमा स्वराज विराधियों पर खूब बरसी थीं

सुषमा स्वराज विराधियों पर खूब बरसी थीं

बेहद ही मर्यादित ढंग और सधे हुए शब्दों से लोगों की बोलती कैसे बंद होती है, ये किसी को सुषमा स्वराज से ही सीखना चाहिए था। इस भाषण में सुषमा स्वराज विराधियों पर खूब बरसी थीं। बीजेपी पर सांप्रदायिक का आरोप लगाने वाली पार्टियों पर बेहद तीखे लेकिन संतुलित शब्दों में उन्होंने हमला बोला था, जिसकी चर्चा उस वक्त विदेशी मीडिया में हुई थी और सबके मुंह से उनके लिए केवल 'वाह' शब्द ही निकला था।

सुषमा के निधन से सदमे में भारत

सुषमा के निधन से सदमे में भारत

आपको बता दें कि सुषमा स्वराज के अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने से पूरे भारत में शोक की लहर है, आपको बता दें कि दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था, स्वराज तीन बार राज्यसभा सदस्य और अपने गृह राज्य हरियाणा की विधानसभा में दो बार सदस्य रहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाली थी।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+