अयोध्या में कैसे हुआ भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन, देखिए तस्वीरें
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पहुंचे। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे की पूजा चली और इसके संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने परिक्रमा की। पूजा के दौरान रामलला विराजमान में कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किए और आरती उतारी। इस अवसर पर 175 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
Recommended Video

9 शिलाओं का पूजन हुआ। बीच में जो शिला है, वह कूर्म शिला है। इस शिला के ठीक ऊपर रामलला विराजमान होंगे।

जय श्रीराम और हर-हर महादेव की गूंज के बीच पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की शिला। 12 बजकर 44 मिनट के मुहूर्त पर रखी ईंट।

भूमि पूजन करा रहे पुजारी ने बताया, '1989 में दुनियाभर से श्रद्धालुओं ने ईंटें भेजी थीं। ऐसी 2 लाख 75 हजार ईंटें हैं, जिनमें से 'जय श्रीराम' लिखी हुईं 100 ईंटें ली गई हैं। उनमें से 9 ईंटें यहां रखी हुई हैं।'

अयोध्या में शुरू हुआ भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

राम जन्मभूमि पूजन से पहले पीएम मोदी ने की रामलला की आरती, रामलाल के सामने हुए नतमस्तक

हनुमान गढ़ी मंदिर में पीएम मोदी का किया गया सम्मान, पुजारियों ने भगवान राम के नाम का शॉल, चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

अयोध्या के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे पीएम ने की भगवान बजरंग बली की पूजा-अर्चना, भूमि पूजन से पहले लगाएंगे पारिजात का पौधा

पीएम मोदी को प्रेमदासजी महाराज की तरफ से चांदी की मुकुट भेंट की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की

लखनऊ से अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी













Click it and Unblock the Notifications