इंदिरा गांधी की समाधि पर नहीं दिखा पहले वाला माहौल
नई दिल्ली(ब्यूरो) हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथिपर उन्हें याद किया, पर इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल पर माहौल गुजरे सालों की तरह नहीं थी। आम और खास लोगों की हाजिरी कम थी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, अन्य नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। पर, यह साफ तौर पर महसूस किया जा सकता था कि शक्ति स्थल पर उस दौर माहौल नहीं था,जब यूपीए सरकार केन्द्र में हुआ करती थी।
सोनिया पहुंचीं
कहने को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शक्ति स्थल गए और इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मोतीलाल वोरा, एम वीरप्पा मोइली, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल, भूपेंद्र सिंह हुडडा, गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, और शकील अहमद ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
जानकारों ने बताया कि शक्ति स्थल पर गुजरे सालों की तरह की आम और खास लोगों की हाजिरी नहीं थी। युवा कांग्रेसी तो बहुत कम थे, हां बुजुर्ग कांग्रेसी जरूर कुछ दिखे।













Click it and Unblock the Notifications