पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का घर माइक्रो-कंटेनमेंट जोन घोषित, सुरक्षा में लगे 19 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी बना हुआ है। मंगलवार को कुल मामलों की संख्या 31 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। आम आदमी के साथ साथ राजनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब खबर आई है कि शिरोमणी अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक 19 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से इन तीनों नेताओं ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर को अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। जो बठिंडा में स्थित है। वहीं पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर अपने बच्चों सहित चंडीगढ़ चले गए हैं। और यहीं पर इन लोगों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
प्रकाश सिंह बादल के गांव में मौजूद एक सिविल अस्पताल की वरिष्ठ डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रकाश सिंह बादल के घर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसका मतलब ये कि घर में किसी बाहरी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं है और जो लोग अंदर हैं, वह बाहर नहीं निकलेंगे। सभी को घर में क्वारंटाइन रहने को कहा गया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि इससे पहले बादल परिवार के घर पर काम करने वाला कुक और वहां तैनात सीआईएसएफ की महिला एसआई भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों के करीब 120 सैंपल जांच हेतु लिए गए थे। इनमें से 19 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही इस परिवार के अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए जल्द ही लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications