दिल्ली में गुरुवार को दर्ज किया सीजन का सबसे कम तापमान, और गिरावट की संभावना

दिल्ली में गुरुवार को दर्ज किया सीजन का सबसे कम तापमान, और गिरावट की संभावना

नई दिल्‍ली, 09 दिसंबर। दिल्‍ली में ठंड बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के सफदरगंज में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं लोधी रोड पर मौसम विज्ञान कार्यालय 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सबसे कम था।

delhi

दिल्‍ली पालम में हवाईअड्डा observatory में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे कम है। इससे पहले दिल्ली के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार 24 नवंबर 2021 को सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 24 नवंबर के बाद 9 दिसंबर को अचानक तापमान में इतनी गिरावट दर्ज हुई है।

pentad normalके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर में सामान्य न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से शुरूआत होती है और दिसंबर महीने के मध्य तक लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरजाता है और महीने के अंतिम सप्ताह में 7°C तक तापमान पहुंच जाता है। दिसंबर के लिए औसत मासिक न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस है।

30 दिसंबर 2019, 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बना हुआ है, जब दैनिक अधिकतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिसंबर 2019 में 28 दिसंबर को 2.4 डिग्री सेल्सियस के सबसे ठंडे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था, जो 2006 के बाद से रिकॉर्ड पर सबसे कम था। पिछले साल सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस था, जो 31 दिसंबर को दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की कोई संभावना नहीं है। 14 दिसंबर के आसपास जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लगभग 48 घंटे तक प्रभावित करेगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुष्क और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिसके कारण दिल्‍ली में भी ठंडी हवाएं और मौसम और सर्द होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक धुंध के साथ छिटपुट कोहरे और हल्की हवा चलने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+