पिछले 40 से 50 साल के दौरान भारतीय तट समेत समुद्री जल स्तर में हर साल हो रही 1.3 MM की बढ़ोतरी: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि पिछले 40-50 सालों के दौरान समुद्र के जल स्तर में 1.3 मिली लीटर की सालाना वृद्धि हुई है। एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि समुद्र के जल स्तर में वृद्धि की वजह से तटीय खतरों जैसे तूफान, सुनामी, तटीय बाढ़, ऊंची लहरों और निचले इलाकों में मिट्टी का कटाव बढ़ सकता है।

Sea levels risen by 1.3 millilitres annually along the Indian coasts: Govt

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किए हालिया रिसर्च से पता चलता है कि पिछले 40-50 सालों के दौरान भारतीय तटों पर समुद्र के जल स्तर में लगभग 1.3 मिमी हर साल की वृद्धि देखने को मिली है। अश्विनी चौबे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के लिए खड़े थो जो कि जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय तटरेखा के कुछ हिस्से कटाव का सामना कर रहे हैं और नदी के मुहाने डेल्टा उप-क्षेत्र का सामना कर रहे हैं। मंत्रालय के पास मौजूद अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ स्थानों पर समुद्र के स्तर की वृद्धि दर वैश्विक औसत के साथ तुलनीय है और वास्तव में कुछ मामलों में अधिक है। अश्विनी चौबे ने कहा कि भारतीय तट को सुनामी से खतरा है जो बड़े भूकंप के कारण उत्पन्न हो सकता है। भूकंप और सुनामी जलवायु परिवर्तन के कारण नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया के इस हिस्‍से में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तापमान 45 पार, सरकार को जारी करना पड़ा रेड अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+