जेटली ने कहा, 'GST में सुधार की गुंजाइश, सुधारों से अनुपालन का बोझ कम किया जा सकता है'
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी को लेकर नए संकेत दिए है। वित्तमंत्री ने जीएसटी स्लैब में बदलाव की बात कही है। रविवार को जेटली ने एनएसीआईएन के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा कि जीएसटी में सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि इसमें दिन के हिसाब से सुधार करने की गुंजाइश है। इन सुधारों से अनुपालन का बोझ कम किया जा सकता है।

उन्होंने छोटे करदाताओं को राहत के संकेत देते हुए कहा कि राजस्व की दृष्टि से तटस्थ बनने के बाद बड़े सुधारों के बारे में सोचेंगे। उन्होंने जीएसटी स्लैब को घटाने की ओर इशारा किया और कहा कि इससे पहले हमें राजस्व की दृष्टि से तटस्थ स्थिति हासिल करनी होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की यहीं कोशिश रही है कि अधिक इस्तेमाल में आनी वाली चीजों पर कम से कम कर हो, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों के पास विकास की मांग करने का अधिकार है, ऐसे में उनकी यह भी जिम्मेदारी बनती है कि वे विकास के लिए जो जरूरी है उसका भुगतान करें। जीएसटी स्लैब में कटौती की बात कहकर उन्हों ने छोटे करदाताओं को राहत दी है। आपको बता दें कि
फिलहाल जीएसटी 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की चार कर स्लैब हैं।












Click it and Unblock the Notifications