कोरोना वायरस गाइडलाइन के साथ आज से गुजरात, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र में खुले स्कूल
कोरोना की स्थिति में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए अब राज्य सरकारों ने सालभर से बंद पड़े स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। कोरोना की स्थिति में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए अब राज्य सरकारों ने सालभर से बंद पड़े स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को कोरोना वायरस गाइडलाइन के साथ गुजरात में कक्षा 9 से कक्षा 11 के छात्रों के लिए स्कूल खोलने गए। वहां से आई कई तस्वीरों में बच्चे स्कूल जाते दिखे। वहीं जम्मू और कश्मीर में जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों में स्कूल आज से 9वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए खोल दिए गए हैं।
Recommended Video

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने यहां कक्षा 5 व कक्षा 8 के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। आज महाराष्ट्र के पुणे में कक्षा 5 व कक्षा 8 के लिए स्कूल खोले गए। वहीं दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी 5 फरवरी से कक्षा 9 और कक्षा 11 के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोले जाने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र में स्कूल जाते हुए एक विद्यार्थी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम इस दौरान ऑनलाइन क्लास ले रहे थे, लेकिव वे उबाऊ थीं। मैंने अपने स्कूल और दोस्तों को बहुत याद किया। दोबारा स्कूल जाने पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"
यह भी पढ़ें: गुजरात में 9वीं-11वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले, घर से खाना-पानी लाना होगा, मास्क जरूरी
हालांकि राज्य सरकारों ने पूरे ऐहतियात के साथ स्कूल खोले जाने के निर्देश जारी किये हैं। स्कूल टाइम में प्रत्येक विद्यार्थी को मास्क लगाना और उचित दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। स्कूल प्रबंधन को इस बाबत पूरी तैयारी करने के लिए कहा गया है। सभी स्कूलों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।
हालांकि, अविभावकों में अभी भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। वहीं स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों के लिए बच्चों से कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों को खुलने से पहले ही सैनेटाइज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications