जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक और प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज
नई दिल्ली। प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सोशल साइंस विभाग के एक छात्रा ने शनिवार को प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। गौरतलब है कि इस घटना के कुछ पहले छात्रों ने विरोध किया और प्रोफेसर अतुल जौहरी के निलंबन की मांग की थी। मौजूदा मामले में वसंत कुंज पुलिस थाने में संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्द से जल्द एक जांच शुरू की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 20 मार्च को जौहरी को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने प्रोफेसर को जमानत दे दी। जौहरी के खिलाफ जेएनयू की 9 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के प्रोफेसर जौहरी के खिलाफ 8 एफआई दर्ज हैं। जौहरी की गिरफ्तारी को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र बीते कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को जौहरी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।जौहरी को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
छात्रों ने वसंत कुंज थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्रों ने नेल्सन मंडेला रोड पर जाम लगा दिया था।पुलिस की छात्रों से झड़प भी हुई थी। इससे पहले जेएनयू छात्रसंघ और जेएनयू शिक्षक संघ ने सोमवार और मंगलवार को आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी को सस्पेंड और गिरफ्तार करने की मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी में स्ट्राइक किया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्राओं का समर्थन दिया था और जौहरी की गिरफ्तारी की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications