School Closed: आज कहां-कहां खुले स्कूल? क्या फिर से बढ़ी छुट्टियां? जानें अपडेट
School Closed or Open: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है, जिसके चलते कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे, बहुत सारे राज्यों में 18 जनवरी तक छुट्टी थी तो वहीं कई राज्यों में सरकारों को सर्दियों की छुट्टियां बढ़ानी पड़ीं है, ऐसेो में बहुत सारे अभिभावक इसी बात को लेकर उलझन में है कि क्या आज स्कूल खुले हैं या बंद? तो आपको बता दें कि कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है तो वहीं कुछ जगहों पर टाइम में परिवर्तन हुआ है।

दिल्ली-NCR में क्या खुले हैं School?
दिल्ली-NCR क्षेत्र में स्कूल लंबी सर्दियों की छुट्टियों के बाद 19 जनवरी, 2026 को आधिकारिक तौर पर आज से स्कूल खुले हैं लेकिन DOE, NDMC, MCD और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के सभी हेड को निर्देश दिया गया है कि वे अगली सूचना तक तुरंत प्रभाव से क्लास 9 और 11 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में हाइब्रिड मोड में यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों मोड में (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) क्लास चलाएं।
उत्तर प्रदेश में क्या खुले हैं School?
उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में सोमवार, 19 जनवरी को स्कूल फिर से खुल गए हैं हालांकि स्थानीय प्रशासन सुबह की ठंड से छात्रों को बचाने के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। प्रयागराज में माघ मेले की भारी भीड़ को देखते हुए, जिले में क्लास 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 जनवरी 2026 तक बंद हैं।
पंजाब- राजस्थान में School की छुट्टी बढ़ाई गई
पंजाब में 19 जनवरी को स्कूल खुले हैं लेकिन राज्य सरकार ने बहुत ज़्यादा ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदल दिया है। ऑफिशियल आदेशों के अनुसार, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 21 जनवरी, 2026 तक बदले हुए शेड्यूल का पालन करेंगे। प्राइमरी स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे, जबकि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे।
तमिलनाडु: पोंगल की छुट्टियों के बाद स्कूल फिर से खुले
तमिलनाडु में स्कूल अपने रेगुलर एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार सोमवार, 19 जनवरी को फिर से खुल गए हैं। राज्य में शिक्षण संस्थान पहले पोंगल समारोह के लिए 14 जनवरी से 17 जनवरी, 2026 तक बंद थे।
हरियाणा में क्या खुले हैं School?
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी थीं लेकिन आज से स्कूल खुल गए हैं।
पुणे में बंद हैं School
पुणे ग्रैंड टूर 2026 साइकिलिंग इवेंट के कारण 20 जनवरी को पुणे के स्कूल बंद रहेंगे और इसके बाद रेगुल्र क्लासेज शुरू हो जाएंगी।
खास बातें
माता-पिता और स्टूडेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे आगे की घोषणाओं पर ध्यान दें , उन्हें सलाह दी जाती है कि अभिभावकों-छात्रों को सटीक जानकारी के लिए हमेशा स्कूल के संपर्क में रहें।












Click it and Unblock the Notifications