Diwali School Holiday 2024: UP से लेकर कश्मीर तक जानिए कहां और कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद?
School Holiday 2024: स्कूली बच्चों की तो त्योहारी सीजन में मौज ही मौज है क्योंकि कई राज्यों में स्कूलों में लंबी छुट्टी आ गई है। दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ की वजह से कई राज्यों में लंबे अवकाश हो गए हैं। यूपी से लेकर कश्मीर तक में स्कूल बंद हो गए हैं।
तो वहीं तमिलनाडु में, 1 नवंबर को दिवाली मनाने के लिए सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उत्तराखंड में 1 से 3 नवंबर तक छुट्टी दी गई है जबकि दिल्ली में, 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।

यहां UP से लेकर कश्मीर तक जानिए कहां और कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद?
- उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर को दिवाली, गोवर्धन पूजा (2 नवंबर) और भाई दूज (3 नवंबर) की छुट्टी।
- मध्य प्रदेश: एमपी में स्कूल 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बंद रहेंगे।
- बिहार: धनतेरस (29 अक्टूबर), नरक चौदस (30 अक्टूबर) और दिवाली (31 अक्टूबर) के साथ, छुट्टियां गोवर्धन पूजा (1 नवंबर) और भाई दूज (2 नवंबर) तक दिवाली के कारण बंद । छठ पूजा के कारण 6 से 9 नवंबर तक स्कूल बंद ।
- झारखंड: 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक स्कूल बंद।
- दिल्ली: 31 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे, गोवर्धन पूजा (2 नवंबर) और भाई दूज (3 नवंबर) के लिए वैकल्पिक छुट्टियां होंगी।
- उत्तराखंड: स्कूलों में 1 से 3 नवंबर तक अवकाश र।
- जम्मू और कश्मीर: जम्मू ने 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दिवाली के लिए पांच दिवसीय अवकाश।
- तमिलनाडु: सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्कूल और कॉलेज 1 नवंबर को दीपावली के लिए बंद रहेंगे।
- ओडिशा: स्कूल 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बंद हो सकते हैं।
- छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में स्कूल 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications