नवरात्रि में मां दुर्गा बनी 9 वर्षीय छात्रा गड्ढों से भरी सड़क पर चली, जानिए इसके पीछे की वजह
नवरात्रि के उत्सव के दौरान सड़कों पर बने गड्ढे की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए कक्षा 2 की एक लड़की ने बेहतरीन प्रयास किया। उनके इस प्रयास की हर कोई सराहना कर रहे हैं।
बेंगलुरू, 04 अक्टूबर: नवरात्रि के उत्सव के दौरान सड़कों पर बने गड्ढे की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए कक्षा 2 की एक लड़की ने बेहतरीन प्रयास किया। उनके इस प्रयास की हर कोई सराहना कर रहे हैं। कर्नाटक के हुबली में कक्षा 2 की एक छात्रा ने नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के रूप में सजकर गड्ढों से भरी सड़कों पर पैदल चलीं। राहगीर मां भगवती के रूप में छात्रा को देखते रह गए। सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और उसमें पानी भरा हुआ है।
Recommended Video

गड्ढे की तरफ खींचा लोगों का ध्यान
दुर्गा मां के रूप में लड़की उस पानी भरे गड्ढे से होकर गईं। वे पैदल ही कई दूरी तक यात्रा की। लोग एक नजर से उन्हें देखते रह गए। हाथ में त्रिशूल, सिर पर मुकुट साक्षात दुर्गा मां जैसी लग रही हैं। उन्होंने गड्ढे की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। जिससे इसकी मरम्मत हो सके।

गंदे पानी में खड़ी रही मां दुर्गा बनी हर्षिता
कक्षा में 2 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा का नाम हर्षिता है। उन्होंने दुर्गा के रूप में कपड़े पहनकर और गड्ढों से भरी सड़क पर चलकर लोगों का ध्यान खींचा। गड्ढा बारिश के पानी से भरा हुआ है। माता रानी बनी हर्षिता गंदे पानी वाले गड्ढे में खड़ी रही।

सड़क को ठीक कराया जा सके
खराब सड़क और गड्ढे वाहनों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। इसके ठीक कराने के उद्देश्य से उन्होंने ये प्रयास किया। उनके इस प्रयास को काफी लोग तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुर्गा बनी हर्षिता के प्रयास से सरकार नींद से जागेगी और सड़क मरम्मत कराएगी।

गड्ढों में कीचड़ पानी भरा
हर्षिता और उसके परिवार ने एक अनोखे तरीके से सड़क की खराब स्थिति पर ध्यान दिलाने के लिए नवरात्रि के अवसर का उपयोग करने का फैसला किया। दुर्गा बनी हर्षिता ने कहा कि सड़क की स्थिति बहुत चिंताजनक है। जब हम रोज ऑटो से स्कूल जाते हैं तो परेशानी होती है। गड्ढों में कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: ED ने डीके शिवकुमार और उनके भाई को जारी किया नया समन, 7 अक्टूबर को होंगे पेश












Click it and Unblock the Notifications