मिचौंग तूफान की तबाही के बाद चेन्नई सहित 4 जिलों के स्कूल-कॉलेज खोले गए, हाफ इयरली एग्जाम स्थगित
Schools and colleges reopended in Chennai: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आस पास के इलाकों में साइक्लोन मिचौंग की वजह से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा था।
बाढ़ जैसे हालात बनने की वजह से स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे। बारिश और जलजमाव की वजह से एक सप्ताह की छुट्टी के बाद सोमवार, 11 दिसंबर से चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम के स्कूल को खोल दिया गया है।

स्कूलों की मरम्मत के लिए 1 करोड़ रुपए आवंटित
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण हुई भारी बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर भीषण जलजमाव की स्थित बन गई और बाढ़ आ गई है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी जमने के कारण कई स्कूल भी प्रभावित हुए। कुछ स्कूल का उपयोग बारिश की वजह से आश्रय विहीन हुए लोगों के लिए आश्रय गृह के रुप में भी किया गया। परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने उन सभी स्कूलों को दुरुस्त करने के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।
साइक्लोन मिचौंग की वजह से स्कूलों में अर्ध-वार्षिक परीक्षा स्थगित
बाढ़ प्रभावित छात्रों को अर्ध-वार्षिक परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए, तमिलनाडु सरकार ने रविवार को पूरे राज्य में परीक्षाएं दो दिन के लिए स्थगित करने का एलान किया। नए टाइम-टेबल के मुताबिक राज्य बोर्ड के छात्रों के लिए अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने वाली थी।
बाढ़ में अपनी किताबें खो चुके बच्चों को सरकार की ओर से दी जाएंगी नई किताबें
सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "स्कूल सोमवार को उन छात्रों की पहचान करेंगे जिन्होंने अपनी किताबें, नोटबुक, स्कूल ड्रेस और स्कूल बैग खो दिए हैं। उन विद्यार्थियों को मंगलवार को नई किताबें और कॉपियां मिलेंगी। यह देखते हुए कि ये बच्चे पाठ्यपुस्तकों के बिना परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकते, अर्ध-वार्षिक परीक्षा बुधवार तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications