School Closed: नोएडा में स्कूलों की फिर बढ़ी छुट्टियां! चेक करें क्या है नया आदेश? कितने दिन रहेंगे बंद

School Closed Update: उत्तर भारत में शीतलहर का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज 11 जनवरी को भी घना कोहरा और भीषण ठंड बरकरार है। रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के 'येलो अलर्ट' के बीच प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कई राज्यों में छुट्टियों को और आगे बढ़ा दिया है।

school closed update

Delhi-Haryana School: दिल्ली-हरियाणा कब खुलेंगे स्कूल?

राजधानी दिल्ली और हरियाणा में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। शिक्षा विभागों ने भीषण शीतलहर को देखते हुए 15 जनवरी 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। अब इन राज्यों में 16 जनवरी (शुक्रवार) को स्कूल खुलने की उम्मीद है।

Noida School Update: नोएडा में कब खुलेंगे स्कूल?

यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी में पहले 10 जनवरी तक स्कूल बंद थे। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड से संबद्ध आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Bihar School Closed: बिहार में कब तक रहेगा अवकाश?

पटना, कटिहार और मुजफ्फरपुर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा। 10 जनवरी की समयसीमा खत्म होने के बाद अब बिहार के कई जिलों में शीतलहर और कोल्ड वेव का असर देखने को मिल रहा है। बिहार के 4 जिलों में स्कूल की छुट्टी बढ़ा दी गई है। बेगूसराय और आरा में 13 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद कर दी गई है तो वहीं सहरसा और मधेपूरा में 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई।

School Closed Update: पंजाब और राजस्थान: शीतलहर का रेड अलर्ट

  • पंजाब: मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 13 जनवरी तक बंद हैं। कल 12 जनवरी को भी अवकाश रहेगा।
  • राजस्थान: जयपुर और बीकानेर जैसे शहरों में शीतलहर का 'रेड अलर्ट' है। यहाँ कक्षा 5 तक की छुट्टियां 2-3 दिन और बढ़ाई जा सकती हैं।

School Closed Update: जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना: लंबी छुट्टियां

  • J&K: भीषण बर्फबारी के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल अब सीधे 1 मार्च 2026 को खुलेंगे। बड़ी कक्षाओं (9-12) के लिए 22 फरवरी तक अवकाश है।
  • तेलंगाना: यहां संक्रांति की छुट्टियां 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। राज्य भर के स्कूल अब 17 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+