Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

School Closed: बारिश-ठंड का डबल अटैक! 28 जनवरी को Delhi-UP-Chandigadh समेत 5 राज्यों में स्कूल कहां बंद-खुले?

School Kaha Band-Kaha Khule List, 28 January 2026: देश के कई हिस्सों में बारिश और ठंड ने एक साथ असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और पंजाब में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 28 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे।

इसी बीच तमिलनाडु के एक जिले में लोकल हॉलिडे की घोषणा भी की गई है। आइए जानते हैं, 28 जनवरी 2026 से जुड़ा पूरा स्कूल खुले या बंद राज्यवार पूरा Update...

School Closed Today Update 28 January 2026

Delhi School Closed-Open: दिल्ली-NCR में बारिश और ओलों से बढ़ी ठंड

27 जनवरी को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। शाम होते-होते ठंड और ज्यादा बढ़ गई। IMD पहले ही गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर चुका था, जो सही साबित हुआ। तापमान गिरने का सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ता दिख रहा है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक दिल्ली-NCR में 28 जनवरी को स्कूल बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं हुआ है। ज्यादातर स्कूलों के 28 जनवरी से खुलने की उम्मीद है, लेकिन मौसम को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ में स्कूल का क्या अपडेट?

चंडीगढ़ प्रशासन ने 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी दी थी, जो गणतंत्र दिवस के बाद और ठंड को देखते हुए घोषित की गई थी। 28 जनवरी से चंडीगढ़ में सभी कक्षाओं के लिए स्कूल सामान्य रूप से खुलने की उम्मीद है।

Punjab School Updates: पंजाब में स्कूल खुलने की स्थिति

पंजाब के कई जिलों में 27 जनवरी तक ठंड और बारिश की वजह से स्कूल बंद रखे गए थे। लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मोहाली और होशियारपुर जैसे जिलों में यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था। सरकार के आदेश के अनुसार 28 जनवरी से स्कूलों के दोबारा खुलने की संभावना है।

Uttar Pradesh School Closed-Open: उत्तर प्रदेश में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश लागू था। ज्यादातर जिलों में 28 जनवरी से स्कूल खुलने की उम्मीद है, लेकिन कुछ जिलों में हालात अलग हैं।

  • कानपुर (Kanpur School Update) में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है और यहां फरवरी की शुरुआत में स्कूल खुलने की संभावना जताई जा रही है।
  • लखनऊ (Lucknow School Updates) में शीतकालीन अवकाश 27 जनवरी तक था और 28 जनवरी से स्कूल खुल सकते हैं।
  • वाराणसी (Varanasi School Updates) में प्राथमिक कक्षाएं फिलहाल बंद हैं, जबकि सीनियर क्लासेज नए समय के साथ शुरू हो सकती हैं।
  • नोएडा (Noida School Open) और गौतम बुद्ध नगर में शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने की तैयारी है।
  • आगरा (Agra) और मेरठ (Meerut) में भी 28 जनवरी से बदले हुए समय के साथ स्कूल खुलने की संभावना है।

Siddharthnagar Schools Closed: सिद्धार्थनगर में 28 जनवरी को स्कूल बंद

IMD के अलर्ट के बाद सिद्धार्थनगर जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में 28 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि जिन स्कूलों में पहले से प्रैक्टिकल परीक्षाएं तय हैं, वे परीक्षाएं कराई जाएंगी और शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

Tamil Nadu School Closed: तमिलनाडु में लोकल हॉलिडे

तमिलनाडु के थिरुवरूर जिले में 28 जनवरी 2026 को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह अवकाश कुंभाभिषेकम समारोह के कारण घोषित किया गया है। यह छुट्टी मन्नारगुडी, नीदामंगलम और कोत्तूर जैसे कुछ तालुकों में लागू होगी, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में स्कूल खुले रहेंगे।

School Closed Stateewise List: 28 जनवरी 2026 स्कूल स्टेटस

राज्य / क्षेत्र स्कूल की स्थिति वजह
दिल्ली-NCR खुलने की संभावना बारिश और ठंड, आधिकारिक आदेश का इंतजार
चंडीगढ़ खुले 27 जनवरी की छुट्टी के बाद सामान्य कक्षाएं
पंजाब खुले ठंड के कारण 27 जनवरी तक छुट्टी
उत्तर प्रदेश ज्यादातर खुले कुछ जिलों में अलग आदेश
कानपुर बंद अगले आदेश तक
सिद्धार्थनगर बंद बारिश और ठंड का अलर्ट
तमिलनाडु (थिरुवरूर) बंद कुंभाभिषेकम समारोह
अन्य राज्य खुले सामान्य कार्यदिवस

28 January School Holiday: क्या 28 जनवरी को स्कूल की छुट्टी है, यही सबसे बड़ा सवाल

दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश के बाद माता-पिता Internet पर लगातार सर्च कर रहे हैं कि Tomorrow School Holiday or not। फिलहाल ज्यादातर राज्यों में स्कूल खोलने की तैयारी है, लेकिन लोकल प्रशासन के आदेश सबसे अहम होंगे।

नोट: छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि स्कूल जाने से पहले अपने स्कूल या जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना जरूर चेक करें, क्योंकि मौसम की स्थिति के आधार पर आदेश बदल सकते हैं।

क्या 28 जनवरी 2026 को दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे?

दिल्ली-NCR में 28 जनवरी को स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। मौसम को देखते हुए अपडेट पर नजर रखी जा रही है और किसी भी बदलाव की जानकारी स्थानीय प्रशासन या स्कूल द्वारा दी जाएगी।

 

उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में 28 जनवरी से स्कूल खुलने की उम्मीद है। हालांकि कानपुर और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में स्थानीय आदेश के अनुसार स्कूल बंद रहेंगे।

 

तमिलनाडु में 28 जनवरी को कहां स्कूल बंद हैं?

तमिलनाडु के थिरुवरूर जिले के कुछ तालुकों में 28 जनवरी को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह लोकल छुट्टी कुंभाभिषेकम समारोह के कारण घोषित की गई है।

 

पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूल कब खुलेंगे?

पंजाब और चंडीगढ़ में 27 जनवरी तक छुट्टी थी। 28 जनवरी से स्कूलों के सामान्य रूप से खुलने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+