School Assembly News Headlines Today: पीसीबी के तेवर ठंडे, पीएम मोदी मलेशिया दौेरे पर
School Assembly News Headlines Today: 8 फरवरी 2026 रविवार को कई बड़ी खबरें हैं जो कि आपकी स्कूल असेंबली के बुलेटिन के लिए काफी जरूरी है। स्कूल असेंबली बुलेटिन के इस पेज में आपको नेशनल, इंटरनेशनल, मनोरंजन और स्पोर्टस जगत की सभी खास खबरों से हम आपको रूबरू करवाएंगे जिसका मकसद आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाना है।

School Assembly News Headlines Today: टॉप नेशनल समाचार
- रेल मंत्रालय ने घोषणा की कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का रीडेवलपमेंट किया जाएगा
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'भारत टैक्सी' लॉन्च की, जो भारत का पहला सरकार समर्थित कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका लक्ष्य 100,000 ड्राइवरों को जोड़ना है
- भारत ने समय पर $35.18 मिलियन का सालाना बकाया चुकाने के बाद आधिकारिक तौर पर 2026 के लिए UN ऑनर रोल में जगह बनाई
- 'भारत-मलेशिया के रिश्तों में काफी मजबूती है, ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा', कुआलालंपुर में बोले पीएम मोदी
School Assembly News Headlines Today: टॉप इंटरनेशनल समाचार
- अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान US के सैन्य अड्डों को टारगेट करेगा - तेहरान का सख्त संदेश
- रूस का यूक्रेन के ऊर्जा सेक्टर पर बड़ा हमला, 400 ड्रोन और 40 मिसाइल दागीं
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बड़े ट्रेड डील को फाइनल करने के लिए अमेरिका के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की
- अमेरिका की तरफ से भारत पर लगने वाला रिवाइज्ड 18% टैरिफ शनिवार से लागू हो गया है।
School Assembly News Headlines Today: खेल समाचार
- भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया
- भारत ने हरारे में फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
- BCCI ने U19 टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए कुल ₹7.5 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा की
- मिलानो कोर्टिना 2026 विंटर गेम्स आधिकारिक तौर पर इटली में शुरू हुए
School Assembly News Headlines Today: मौसम समाचार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को 6 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है । हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्धाख- एमपी और महाराष्ट्र बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications