School Assembly News Headlines Today:बेंगलुरु मेट्रो का बढ़ा किराया,चानू ने तोड़ा रिकॉर्ड, UP में रेन अलर्ट
School Assembly News Headlines Today: 6 फरवरी 2026 शुक्रवार को कई बड़ी खबरें हैं जो कि आपकी स्कूल असेंबली के बुलेटिन को बहुत ही खास बना सकती हैं। स्कूल असेंबली बुलेटिन में आपको नेशनल, इंटरनेशनल, मनोरंजन और स्पोर्टस जगत की सुर्खियों से रूबरू करवाएंगे। इसका मकसद सभी को भारत और दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसके बारे में जागरूक रखना है। इन अपडेट्स को सुनकर, स्टूडेंट्स करेंट अफेयर्स के बारे में ज़्यादा जान सकते हैं और दुनिया को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

School Assembly News Headlines Today: टॉप नेशनल समाचार
- SC ने पश्चिम बंगाल सरकार को 2008-2019 तक अपने कर्मचारियों को DA देने का निर्देश दिया
- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी, भारत का पहला कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग ऐप लॉन्च किया
- बेंगलुरु मेट्रो टिकट की कीमतें 5% बढ़ीं: संशोधित किराया 9 फरवरी से प्रभावी
- मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा
- UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
School Assembly News Headlines Today: टॉप इंटरनेशनल समाचार
- वाशिंगटन पोस्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, शशि थरूर के बेटे भी उनमें शामिल
- वेलनेस गुरु दीपक चोपड़ा ने एपस्टीन फाइलों में नाम आने के बाद गलत काम से इनकार किया
- पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में अलगाववादियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म किया, 216 मारे गए
- भारत ने 35.18 मिलियन डॉलर का बकाया समय पर चुकाकर संयुक्त राष्ट्र की ऑनर रोल में जगह बनाई
School Assembly News Headlines Today: खेल समाचार
- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मुकाबला हुआ रद्द, टेंशन में ICC, लगातार बारिश के कारण नहीं हुआ खेल
- विंटर ओलंपिक्स में ओलंपिक मशाल ले जाना सम्मान की बात है: अभिनव बिंद्रा
- चानू ने 205 किलोग्राम वज़न उठाकर तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़े और नेशनल चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता
- सुरुचि सिंह और सम्राट राणा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता
School Assembly News Headlines Today: मौसम समाचार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को 6 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है । उसने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्धाख और महाराष्ट्र बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है तो वहीं दिल्ली में कोहरे का येलो Alert जारी है।












Click it and Unblock the Notifications