School Assembly News Headlines Today: तोमर ने जीता सोना, कई राज्यों में रेन अलर्ट
School Assembly News Headlines Today: 13 फरवरी 2026 को कई बड़ी खबरें हैं जो कि आपकी स्कूल असेंबली के बुलेटिन के लिए काफी जरूरी है। स्कूल असेंबली बुलेटिन के इस पेज में आपको नेशनल, इंटरनेशनल, मनोरंजन और स्पोर्टस जगत की सभी खास खबरों से हम आपको रूबरू करवाएंगे जिसका मकसद आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाना है।

School Assembly News Headlines Today: टॉप नेशनल न्यूज
- US, UK और EU के साथ ट्रेड डील से विकसित भारत मिशन में आएगी तेजी-पीयूष गोयल
- फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान हत्या मामले में दो जेल अधिकारी सस्पेंड
- सरकार ने 114 राफेल जेट के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपये की डील को मंज़ूरी दी
- कानपुर के तंबाकू टाइकून के बेटे को लैंबॉर्गिनी क्रैश केस में गिरफ्तार
- FIR हो, मुकदमा हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं - किसानों के लिए लड़ूंगा: राहुल गांधी
School Assembly News Headlines Today: टॉप इंटरनेशनल समाचार
- बांग्लादेश में छिटपुट हिंसा के बीच अहम आम चुनाव में वोटिंग
- U.S. प्रेसिडेंट ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील को 'ऐतिहासिक' बताया
- वीज़ा नियम सख्त होने से 3 साल में विदेश जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स में 31% की कमी आई
- US पुलिस क्रैश में मारे गए भारतीय स्टूडेंट के परिवार को 260 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला
School Assembly News Headlines Today: खेल समाचार
- मोहम्मद सालाह ने लिवरपूल में स्टीवन गेरार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा
- एशियन चैंपियनशिप: दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरुवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 50मी राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड वार्म-अप में न्यूजीलैंड और कोस्टा रिका से खेलेगा
- खेल मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका में नीरज चोपड़ा की लंबी ट्रेनिंग को मंजूरी दी
School Assembly News Headlines Today: मौसम समाचार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश की आशंका व्यक्त की है। एमपी और यूपी में आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं दिल्ली में आज बारिश ना होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications