School Assembly News Headlines: कई राज्यों में रेन Alert, इंडो-पाक के मैच पर बवाल,3 फरवरी की बड़ी खबरों पर नजर
School Assembly News Headlines: स्कूल अंसेबली के दौरान देश-विदेश, खेल-मंनोरंजन की खास खबरों पर प्रकाश डाला जाता है। मंगलवार 3 फरवरी 2026 को भी कई बड़ी खबरें हैं, संसद का बजट सत्र चल रहा है, जिसमें सोमवार को राहुल गांधी के उस बयान पर बहुत ज्यादा बवाल मचा, जिसमें उन्होंनेडोकलाम मुद्दे पर पूर्व सेना प्रमुख की किताब का हवाला दिया। आज भी सदन में हंगामा होने के आसार हैं।
तो वहीं नॉर्थईस्ट तक अंडरग्राउंड रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की गई है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में रेन अलर्ट है, जिसकी वजह से लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है, आज की स्कूल असेंबली की मुख्य खबरों में से आज का सुविचार भी शामिल है।

ओडिशा के जाजपुर में सभी स्कूल बंद (Odisha School closed)
ओडिशा के जाजपुर शहर में राष्ट्रपति के हाई-प्रोफाइल दौरे के कारण, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 3 फरवरी, 2026 को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह बंदी हाई-प्रोफाइल दौरे के लिए सुचारू व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
खेल समाचार ( India Pakistan Cricket War)
पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद क्रिकेट कूटनीति पर दबाव आ गया,जिसके बाद आईसीसी ने भाग न लेने पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी। भारत के मुकाबले से हटने के पाकिस्तान के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के इस कदम को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि 'इस तरह के चुनिंदा बहिष्कार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भावना, साख और आर्थिक सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं।'
मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक (Delhi Fee)
दिल्ली सरकार ने आने वाले एकेडमिक साल के लिए दिल्ली स्कूल फीस कानून के प्रावधानों को नोटिफाई करने के बाद स्कूल की लागत को रेगुलेट करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसका मकसद मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाना है।
शेख हसीना को 10 साल की सजा (International News)
बांग्लादेश की एक कोर्ट ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी जमीन के बंटवारे में कथित तौर पर पावर के गलत इस्तेमाल से जुड़े दो अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों में 10 साल की कड़ी जेल की सजा सुनाई। यह फैसला पद से हटाई गई नेता की बढ़ती कानूनी मुश्किलों को और बढ़ाता है, जो पिछले साल पद से हटाए जाने के बाद से देश से बाहर रह रही हैं।
Weather forecast: उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के 9 राज्यों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 'इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।'












Click it and Unblock the Notifications