कंगना रनौत के साथ काम करने से सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम ने किया इनकार, बताई ये वजह

कंगना रनौत के साथ काम करने से सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम ने किया इनकार, बताई ये वजह

मुंबई। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत द्वारा बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद अब कई लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ महाराष्‍ट्र सरकार कंगना के ड्रग्‍स लेने संबंधी जांच मुंबई पुलिस से करवाने जा रही वहीं कंगना को लेकर मशहूर सिनमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम ने ट्विटर पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पी.सी. श्रीराम ने कहा कंगना के साथ असहज महसूस करता हूं

पी.सी. श्रीराम ने कहा कंगना के साथ असहज महसूस करता हूं

सिनमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम फिल्म ने ट्वीटर पर खुलासा किया कि उन्‍होंने एक फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया था जिसमें कंगना रनौत मुख्‍य भूमिका निभा रही थीं। पी.सी. श्रीराम का कंगना को लेकर किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिनमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम ने इसकी वजह बताई कि वो असहज महसूस कर रहे थे और उन्होंने निर्माताओं को यह बात समझाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश भी की है। उन्होंने कहा कि निर्माता समझ रहे थे और जो सही लगता है उसे करना महत्वपूर्ण है। फिल्म का नाम बताए बिना, पीसी श्रीराम ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

पीसी श्रीराम के ट्वीट पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

पीसी श्रीराम के ट्वीट पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

बता दें कंगना रनौत पिछले कई दिनों से मुंबई के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के कारण चर्चा में हैं। पीसी श्रीराम के ट्वीट पर उनके प्रशंसक जमकर चर्चा कर रहे हैं। पीसी श्रीराम का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया के साथ वायरल हो रहा है। जहां लोगों के एक वर्ग ने श्रीराम की ईमानदारी के लिए सराहना की, वहीं कंगना के प्रशंसकों ने इसे एक अव्यवसायिक निर्णय बताया।

कंगना की इस फिल्‍म में पी सी श्रीराम ने किया था साथ काम

कंगना की इस फिल्‍म में पी सी श्रीराम ने किया था साथ काम

गौरतलब है कि सिनमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम अभी तक 30 से अधिक फिल्‍मों में सिनमैटोग्राफर के तौर पर काम कर चुके हैं। सिनमैटोग्राफर पी सी श्रीराम तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्‍मों के लिए काम कर चुके हैं। इससे पहले, पीसी श्रीराम ने कंगना रनौत की पहली तमिल फिल्म, धाम-धूम के लिए काम किया था। फिल्म मूल रूप से जीवा द्वारा निर्देशित की गई थी, लेकिन, धाम धूम के पूरा होने से पहले ही उनका निधन हो गया। इसलिए, जीके मणिकंदन और अनीस तनवीर के साथ पीसी श्रीराम ने निर्देशक के रूप में फिल्म की कमान संभाली। श्रीराम मणि रत्नम, मौली और कमल हासन के साथ लंबे समय से काम करते आ रहे हैं। श्रीराम ने आर. बाल्की की 'की और का', 'पा', 'चीनी कम' और 'शमिताभ' जैसी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की थी।

महाराष्‍ट्र सरकार ने कंगना के खिलाफ मोर्चा

महाराष्‍ट्र सरकार ने कंगना के खिलाफ मोर्चा

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, कंगना रनौत बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद, पक्षपात, धमकाने, ड्रग का के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर अपनी राय देती रही हैं। कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग अभी जारी है क्‍योंकिकंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। इस पर संजय राउत ने मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने ऐलान किया था कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी। इतना ही नहीं कल ही कंगना को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+