तेज रफ्तार में दौड़ते हुए लोगों की तरफ आया शेर, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर
नई दिल्ली। गुजरात के एक गांव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शेर और कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ऐसा है, जिसे देख कोई भी डर जाए। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे अब तक करीब 6 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो महज 7 सेकेंड का है, लेकिन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुजरात के माधवपुर गांव में शेर तेज रफ्तार में दौड़ रहा है।
Recommended Video

80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
शेर के इस तरह दौड़ने से गांव के लोग काफी घबरा जाते हैं। जिसके बाद लोग इधर उधर भागने लगते हैं। हालांकि शेर गांव के लोगों पर हमला करने के बजाय सीधे निकल जाता है। सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सोचिए क्या होगा जब आप पर शेर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भागते हुए आए। मतलब उसेन बोल्ट से भी तेज। ये वीडियो गुजरात के माधवपुर का है।'
शेर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वक्त शेर भागता हुआ आता है, तब वहां काफी लोग मौजूद होते हैं। सभी शेर के आते ही काफी डर जाते हैं। लेकिन शेर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए तेजी से भागता हुआ निकल जाता है।
क्या बोले लोग?
वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोग शेर को लेकर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं, जिन्हें जवाब देते हुए सुशांत नंदा ने कहा कि वो (शेर) सुरक्षित है। हालांकि कुछ लोग सड़क पर मौजूद लोगों की सुरक्षा पर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार को इस मामले में सोचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications