SC/ST Act: आगरा में ठाकुरों के 22 गांवों की महापंचायत, देवकीनंदन ठाकुर के भी पहुंचने की चर्चा
SC/ST Act: आगरा में ठाकुरों के 22 गांवों की महापंचायत
नई दिल्ली।आगरा के सेमरा गांव में ठाकुर जाति के 22 गांवों की रविवार को महापंचायत हो रही है। एससी एसटी एक्ट के खिलाफ ठाकुरों ने महापंचायत का ऐलान किया था। रविवार को 12 बजे महापंचायत होने की खबर पर प्रशासन सख्त था लेकिन ग्रामीणों ने आखिरी वक्त पर महापंचायत का स्थान बदल दिया।

बंद के दौरान दर्ज हुए मुकदमें मुख्य मुद्दा
सेमरा गांव के मंदिर में हो रही इस महापंचायत में छह सितंबर को बंद के दौरान हुए बवाल के बाद दर्ज हुए मुकदमों का विरोध किया जा रहा है। पंचायत में आए लोगों ने ये मुकदमें वापस लेने की मांग की है। छह सितंबर को सवर्णों ने भारत बंद बुलाया था, जिसमें कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की भी घटनाएं हुई थीं। इस दौरान कई जगहों पर मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं।

आरक्षण का भी विरोध
महापंचायत में सवर्ण एससी एसटी एक्ट का विरोध को लेकर रणनीति पर विचार हो रहा है तो वहीं आरक्षण को लेकर भी वक्ताओं ने विरोध जताया है। पंचायत में पहुंचे लोगों ने एससी एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सही बताया है और सरकार के इसमें बदलाव को गलत कह रहे हैं। वक्ताओं का कहना है कि आरक्षण और एससी एसटी एक्ट देश को बांटने वाले हैं।

देवकीनंदन के आने की चर्चा
महापंचायत को लेकर प्रशासन और पंचायत के आयोजकों में टकराव कई बार हल्कीफुल्की नोकझोंक भी हुई। पंचायत नें देवकीनंदन के आने की भी चर्चा है। हालांकि उनके आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। देवकीनदंन एससी एसटी एक्ट में संसोधन के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications