'क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाएं SC के फैसले', CJI चंद्रचूड़ के सुझाव की पीएम मोदी ने की तारीफ
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी तारीफ की है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने क्षेत्रीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया है। सीजेआई के इस सुझावा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की प्रशंसा की है। पीएम ने कहा है कि सीजेआई का ये विचार प्रशंसनीय है।
पीएम मोदी ने पिछले साल कई बार अदालतों में स्थानीय भाषाओं के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि चूंकि कानून की अस्पष्टता जटिलता पैदा करती है, नए कानूनों को स्पष्ट तरीके से और क्षेत्रीय भाषाओं में न्याय में आसानी लाने के लिए लिखा जाना चाहिए ताकि गरीब भी उन्हें आसानी से समझ सकें। उन्होंने कहा कि कानूनी भाषा नागरिकों के लिए बाधा नहीं बननी चाहिए। पीएम ने कहा कि भारत में कई भाषाएँ हैं। केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विषयों को अपनी मातृभाषा में पढ़ने का विकल्प शामिल है।"
वहीं अब सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय (SC Decision) को क्षेत्री भाषाओं में उपलब्ध करने के प्रयास करने की बात कही है। जिसको लेकर पीएम मोदी (PM MOdi) ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "हाल ही में एक समारोह में, माननीय CJI न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने क्षेत्रीय भाषाओं में SC के निर्णयों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए तकनीक के उपयोग का भी सुझाव दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है, जो कई लोगों विशेष रूप से युवाओं की मदद करेगा।"
पीएम मोदी का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव की स्थिति देखी गई। हाल में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कॉलेजियम को हाईकोर्ट के जज के पद नियुक्त करने को लेकर सरकार के सुझाव को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति के संबंध में की गई सिफारिशों पर केंद्र सरकार की आपत्तियों को खारिज करने के कारण रिकॉर्ड पर रखा है। पहली बार ऐसा हुआ। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट्स में जज बनाने के लिए पांच वकीलों के नामों को दोहराया। इनमें सौरभ किरपाल (दिल्ली हाईकोर्ट), सोमशेखरन सुंदरेसन (बॉम्बे हाईकोर्ट), जॉन सत्यन (मद्रास हाईकोर्ट), अमितेश बनर्जी और सक्या सेन (कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए) के नाम शामिल हैं।
Recommended Video

-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications