'सत्य की जीत हुई है', मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर केंद्र पर बरसे संजय सिंह
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया को तकरीबन डेढ़ वर्ष के बाद जमानत मिल गई है। मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद थे। मनीष सिसोदिया मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी।
मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए यह बड़ूी खुशखबरी है। इसके साथ ही संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर मनीष सिसोदिया को जेल में रखा।

संजय सिंह ने कहा कि एक पैसे भी मनीष सिसोदिया के घर, बैंक अकाउंट नहीं बरामद हुए हैं। उनके यहां से एक पैसे का सोना-गहना नहीं मिला। आपने उन्हें जबरदस्ती राजनीति विद्वेश की भावना से जेल में रखा। हमें उम्मीद है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी और वह जेल से बाहर आएंगे।
Recommended Video
सत्य की जीत हुई है। इस मामले में कोई भी तथ्य और सत्यता नहीं थी। जबरदस्ती हमारे नेताओं को जेल में रखा गया। मनीष सिसोदिया को 17 महीने तक जेल में रखा गया। क्या भारत के पीएम उनके 17 महीनों का हिसाब देगी। ये 17 महीने शायद बच्चों के भविष्य को बनाने, स्कूल को बनाने में काम आता।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सिर झुकाकर सम्मान है। यह फैसला आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया के पक्ष में है। हर आप कार्यकर्ता इस फैसले से खुश है। सब यह मानते हैं कि हमारे नेताओं के साथ अन्याय हुआ है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन को जेल से बाहर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications