SC के कॉलेजियम ने इलाहाबाद, केरल और गुजरात हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को इलाहाबाद, केरल और गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट कोलीजियम ने गत 14 अगस्त को हुई बैठक में तीन उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की प्रोन्नति और नियुक्ति के प्रस्तावों पर विचार के बाद मंजूरी दे दी था। जिससे तहत आज इन नामों की घोषणा की गई।

जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने चार न्यायिक अधिकारियों-संजय कुमार पचोरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद और सरोज यादव- को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पदोन्नति देकर न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वैभवी देवांग नानावटी, नीरजाकुमार सुशील कुमार देसाई और निखिल श्रीधरन को गुजरात हाई कोर्ट के जज के रूप में प्रोन्नति को मंजूरी दी।
कॉलेजियम ने अधिवक्ता-मुरली पुरूषोत्तमन और जियाद रहमान तथा न्यायिक अधिकारी करूणाकरण बाबू और डा कौसर एडप्पागत को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीाश नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति उदय यू ललित शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications