Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ शिकायतों का 6 मई तक करें निपटारा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि 6 मई से पहले वो पीएम नरेंद्र मोदी और भीजेपी अध्यक्ष अमित साह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आए 9 शिकायतों का निटपारा करे। बता दें कि इस संबंध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत कर कहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

SC asks EC to decide before May 6, the 9 complaints filed by Congress against PM Modi and Amit Shah

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पीएम और बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ 9 शिकायतें दर्ज हैं। इसके बाद भी आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। और आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कहा है कि वो 6 मई से पहले इन शिकायतों पर अपना फैसला ले। बता दें कि चुनाव आयोग ने बुधवार को यह साफ कर दिया है कि लातूर में पीएम मोदी की ओर से दिया गया बयान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।

लेकिन ये जो नौ शिकायत हैं ये भी आचार संहिता के उल्लंघन से ही जुड़ा हुआ है जो पीएम मोदी और अमित शाह अलग-अलग रैलियों में बयान दिए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से कुल 9 शिकायतें ऐसी हैं जिस पर चुनाव आयोग अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसे 6 मई से पहले इन सभी 9 शिकायतों पर फैसला लेना होगा।

गुरुवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता सुष्मिता देव की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 31 दिमों में केवल दो शिकायतों का निपटारा किया गया है। ऐसे में तो सभी शिकायतों के निपटारे में 250 से अधिक दिन लग जाएंगे। सिंघवी ने कहा कि जिन शिकायतों का निपटार भी किया तो उसकी वजह नहीं बताई गई। उन्होंने कोर्ट को बताया कि चुनाव आयोग के पास कुल 40 शिकायते आईं थीं, जिसमें 20 पर फैसला लिया गया जो कि दूसरे लोगों के खिलाफ थे। लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- पीएम ने 1954 कुंभ हादसे के नाम पर मांगा वोट, जानें क्या थी वो दिल दहला देने वाली घटना जिसमें सैकड़ों ने गंवाई जान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+