राफेल डील: मीनाक्षी लेखी ने राहुल के खिलाफ दाखिल की अवमानना याचिका, 15 अप्रैल को सुनवाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। मीनाक्षी लेखी की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। राफेल मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष लगातार पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं। याचिका में बीजेपी सांसद ने शिकायत की है कि राहुल गांधी ने कहा था,'सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चौकीदार चोर है।'

SC agrees to hear contempt petition of Meenakshi Lekhi against Rahul Gandhi

राफेल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की आपत्तियों को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में जो भी नए दस्तावेज सामने आए हैं, उनके आधार पर ही सुनवाई होगी। केंद्र सरकार पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करने की मांग कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र की दलीलों को खारिज करने के बाद राहुल गांधी का बयान आया था।

राहुल गांधी ने कहा था,'पूरा देश ये कह रहा है कि चौकीदार चोर है। ये उत्सव का दिन है, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में न्याय किया है।' राहुल गांधी ने कहा था, सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि राफेल में कुछ भ्रष्टाचार है और ये भी कि चौकीदार ने ही चोरी करवाई है। राहुल गांधी का ये बयान अमेठी में आया था जहां वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।

राहुल गांधी के इस बयान के तुरंत बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर पलटवार किया था और कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने बौखलाहट में वो सब कहा है जो कोर्ट ने कहा ही नहीं। राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी पीएम मोदी को घेरते रहे हैं और चुनावी रैलियों में 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+