भगोड़ा माल्या अब नहीं चुकाएगा एसबीआई को 1200 करोड़ का कर्ज
भारतीय स्टेट बैंक ने अब 63 कर्जदारों का 7,016 करोड़ रुपए का कर्ज डूबा हुआ मान लिया है।
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने अब 63 कर्जदारों का 7,016 करोड़ रुपए का कर्ज डूबा हुआ मान लिया है। देश में सबसे ज्यादा जिस बैंक का पैसा सबसे ज्यादा कर्जदार मार रहे हैं, उसी बैंक ने अब 63 कर्जदारों का करोड़ों रुपए का कर्ज डूबा हुआ मान लिया।

साथ ही भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ लेकर भाग गए शराब कारोबारी विजय माल्या का 1200 करोड़ का कर्ज भी डूबा हुआ मान लिया है।
समाचार पत्र डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई जब कर्जदारों से बकाया लोन वसूल करने में विफल रही तो उसने शीर्ष 100 विलफुट डिफाल्टरों में से 60 से अधिक पर बकाया 7,016 करोड़ रुपए के लोन को डूबा हुआ मान लिया है।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक ने 63 डिफाल्टरों का पूरा कर्ज डूबा हुआ मान लिया है। वहीं 31 कर्जदारों का लोन आंशिक तौर डूबा हुआ माना गया है। इसके अलावा 6 अन्य कर्जदारों पर बकाया लोन को एनपीए घोषित कर दिया गया है।
आपको बताते चलें कि 30 जून 2016 तक एसबीआई 48 हजार करोड़ रुपए को डूबा हुआ मान चुका है। भारतीय स्टेट बैंक के इस फैसले के बाद विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस समेत अन्य 63 कर्जदारों का कर्ज बैंक की बैलेंसशीट से हटा देगा। साथ ही इसके बाद कर्ज वसूलने की कोशिश भी नहीं की जाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक ने जिन लोगों का कर्ज डूबा हुआ मान लिया है, उनमें किंगफिशर एयरलाइंस 1201 करोड़ रुपए, केएस ऑयल 596 करोड़ रुपए, सूर्या फार्मास्यूटिकल 526 करोड़ रुपए, जीईटी पावर 400 करोड़ रुपए और साई इंफो सिस्टम 376 करोड़ रुपए शामिल हैं।
डीएनए अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि जब इस कर्ज डूबा मान लिया जाने को लेकर उपरोक्त पांच कंपनियों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
जेटली बोले वसूलेंगे पूरा कर्ज
राज्यसभा में विमुद्रीकरण पर चर्चा करते हुए अरूण जेटली ने कहा कि विजय माल्या का कर्जा डूबा हुआ माना नहीं गया है और सरकार इस लोन को पूरा वसूल करेंगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications