Vigilance Awareness Week: SBI में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, जानें क्या है थीम
SBI Vigilance Awareness Week: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ने गुवाहाटी सर्कल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 (Vigilance Awareness Week 2025) की शुरुआत की है।
यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मनाया जाएगा और इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के सातों राज्यों की सभी शाखाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस साल सतर्कता सप्ताह का विषय (theme) है - "Vigilance: Our Shared Responsibility" (सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी)। इस थीम के तहत बैंक का उद्देश्य आम जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और कर्मचारियों में ईमानदारी व पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
'इंटीग्रिटी प्लेज' के साथ शुरुआत
एसबीआई गुवाहाटी सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) प्रभास बोस ने 27 अक्टूबर को बैंक के सभी कर्मचारियों को 'इंटीग्रिटी प्लेज' (सत्यनिष्ठा की शपथ) दिलाई। इस दौरान उन्होंने बैंक की एंटी-ब्राइबरी (भ्रष्टाचार विरोधी) और एंटी-करप्शन नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
कर्मचारियों और छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान बैंक शाखाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें -
- ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताएं
- निबंध लेखन प्रतियोगिता
- मेहमान वक्ताओं के विशेष व्याख्यान (Guest Lectures)
- छात्रों के लिए भाषण (Elocution) और नारे लिखने (Slogan Writing) जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
गांवों और आम जनता तक पहुंचेगा संदेश
एसबीआई शाखाएँ न सिर्फ अपने दफ्तरों तक सीमित रहेंगी, बल्कि आम जनता तक सतर्कता का संदेश पहुंचाने के लिए ग्राम सभाओं, शिकायत निवारण शिविरों (Grievance Redressal Camps), जागरूकता बैठकों, वॉकाथॉन (Walkathons), नाटक, स्ट्रीट प्ले (Street Plays) और फ्लैश डांस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करेंगी। SBI ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्कता सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और देश में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत करें।












Click it and Unblock the Notifications