IRCTC: अब सावन में झूमकर कीजिए इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन,आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार पैकज
Sawan Special Pakages IRCTC: सावन का महीना पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कहते हैं कि इस माह में ज्योतिर्लिंगों की दर्शन करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और उसे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस बात का ख्याल आईआरसीटीसी को भी है और इसी वजह से वो शिवभक्तों के लिए एक स्पेशल पैकेज लेकर आया है। वो आपको महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, काशी विश्वनाथ और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा।

इस पैकेज के जरिए आप 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे (JYOTIRLINGA YATRA SHRAVAN SPECIAL)
वो भी बहुत ही किफायती दाम और सुगमता के साथ, इस पैकेज की पूरी जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर मौजूद है। जिसमें ट्रैवल के साथ-साथ खाने-पीने की भी सुविधा दी जाती है।
आइए विस्तार से जानते हैं इन पैकेजों के बारे में... (SHRAVAN SPECIAL Trains)
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: गुजरात के इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 3 दिन और 2 रात का पैकेज।
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: उज्जैन एमपी के इस ज्योतिर्लिंग के लिए 4 दिन और 3 रात का पैकेज।
- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग: वाराणसी, उत्तर प्रदेश के इस ज्योतिर्लिंग के लिए 3 दिन और 2 रात का पैकेज।
- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग: नासिक, महाराष्ट्र के इस ज्योतिर्लिंग के लिए 4 दिन और 3 रात का पैकेज।
- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग: पुणे, महाराष्ट्र के इस ज्योतिर्लिंग के लिए 3 दिन और 2 रात का पैकेज।
क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं?
- लोगों की होटल में रहने और भोजन की व्यवस्था।
- स्टेशन से ज्योतिर्लिंग स्थलों तक पहुँचने के लिए एसी बसों और ट्रेन की सुविधा।
- दर्शन की सुविधा ( इसमें स्पेशल दर्शन भी शामिल है)
- यात्रियों की सहायता के लिए गाइड्स उपलब्ध होंगे।
कैसे करें बुकिंग? ( How To book Tickets)
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- फिर टूर पैकेज सेक्शन में जाएं ।
- "ज्योतिर्लिंग दर्शन" विकल्प चुनें।
- पनी पसंद का पैकेज चुनें।
- यात्रा की डेट और यात्रियों की संख्या भरें।
- ऑनलाइन भुगतान करें।
- पेमेंट होने की जानकारी आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या मेल पर दी जाएगी।
- अगर आप अपना टिकट किसी कारणवश कैंसिल करना चाहते हैं उसको रद्द करने का विकल्प भी वेबसाइट पर मौजूद है।
ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी खास बातें ( Special Facts about Jyotirlingas)
'ज्योतिर्लिंग' का अर्थ है 'प्रकाश स्तंभ' और यह भगवान शिव के प्रकाश रूप का प्रतीक है। भारत में कुल 12 'ज्योतिर्लिंग' हैं जिनके नाम निम्मलिखित हैं
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश)
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तराखंड)
- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)
- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तर प्रदेश)
- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)
- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड)
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (तमिलनाडु)
- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)












Click it and Unblock the Notifications