देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, आज BJP में होंगी शामिल
Savitri Jindal: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने बुधवार 27 मार्च की देर रात घोषणा करते हुए कहा कि, वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर सावित्री जिंदल ने लिखा है कि, 'मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।'

सावित्री जिंदल ने आगे लिखा, ''कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।'' सावित्री जिंदल से पहले उनके बेटे और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।
BJP में शामिल हो सकती हैं सावित्री जिंदल
रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल ने जिंदल हाउस पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि सावित्री जिंदल आज भाजपा में शामिल होंगी। सावित्री जिंदल ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ की है और उन्हें पिछले सरकारों से बेहतर बताया है।
Savitri Jindal Net Worth: सावित्री जिंदल की संपत्ति?
84 वर्षीय महिला सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला और भारत के टॉप-5 रईसों की लिस्ट में शामिल में हैं। सावित्री जिंदल जिंदल समूह का पूरा कारोबार संभालती हैं।
दुनिया के टॉप अरबपतियों में सावित्री जिंदल 56वें नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications