सऊदी अरब ने भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना की हवाई यात्रा पर लगाई रोक
सऊदी अरब ने भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना की हवाई यात्रा पर लगाई रोक
नई दिल्ली। कई देशों में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। कोविड 19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों से हवाई यात्राओं को सऊदी अरब ने कुछ दिनों के लिए निलंबित किया है।

कोरोना के सक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए सऊदी अरब ने भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना की हवाई यात्रा को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं सऊदी अरब ने उन लोगों को भी रोक दिया जाता है जिन्होंने अपने आगमन से 14 दिन पहले इनमें से किसी भी देश की यात्रा की है।

गौरतलब है कि पिछली 18 सितंबर को दुबई एयरपोर्ट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को 15 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। दो बार कोरोना वायरस पॉजिटिव यात्रियों को बिठाने के कारण फ्लाइट पर ये रोक 18 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक रोक लगाई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को दुबई ले जाए गए कोरोना वायरस मरीजों के सभी चिकित्सा और क्वारंटाइन खर्चों को भी वहन करना होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस पर आरोप है कि उसकी फ्लाइट से दो बार कोरोना वायरस पॉजिटिव यात्रियों को यात्रा कराई गई, जबकि इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

दुबई के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा था कि 'आपको हमारे पिछले पत्र के बारे में पता है, जो 2 सितंबर को इसलिए लिखा गया था क्योंकि एक यात्री को कोरोना वायरस पॉजिटिव टेस्ट होने के बावजूद फ्लाइट में बिठाया गया था। उसने ना केवल फ्लाइट में बैठे अन्य यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डाला बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण भी बना।' इसमें आगे कहा गया है कि संक्रमित मरीजों को यात्रा कराना कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुबई से आने और जाने वाले विमानों के हवाई यात्रा से संबंधित नियमों का भी उल्लंघन है।












Click it and Unblock the Notifications