दिल्ली में शुरू हुआ कोरोना कम्यूनिटी स्प्रेड, केंद्र सरकार करे स्वीकार: सत्येंद्र जैन
नई दिल्ली। दिल्ली में 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' हुआ है या नहीं, इसको लेकर आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर कोविड-19 की स्थिति पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हो रही है। इसी बीच दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैने ने कहा है कि, दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह बात भी कही कि हम यह बात तभी कह सकते हैं जब केंद्र सरकार भी इसे स्वीकार कर घोषित करे।
Recommended Video

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को तो साफ तौर पर कहा कि हम इसे कम्युनिटी स्प्रेड तभी कह सकते हैं, जब केंद्र सरकार इसे स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से साथ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मीटिंग में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, ने कहा कि, दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड होने की बात कही है, लेकिन केंद्र सरकार आधिकारिक तौर पर अभी इसे स्वीकार नहीं कर रही है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के अंदर लगभग 50 फीसदी मामले ऐसे आ रहे हैं, जिनका स्रोत नहीं पता चल रहा है कि आखिर व्यक्ति को संक्रमण कहां से हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'महामारी विज्ञान के अंदर 4 स्टेज होती हैं, तीसरी स्टेज होती है कम्युनिटी स्प्रेड, कम्यूनिटी स्प्रेड उसे कहा जाता है जब किसी आदमी को इन्फेक्शन कहां से मिला है उसको नहीं पता होता और ऐसा एक केस नहीं है ऐसे बहुत सारे केस हैं। लगभग आधे केस ऐसे आ रहे हैं जिन को नहीं पता लगता है कि उनको इन्फेक्शन कहां से लगा है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि निजी अस्पतालों में जो बेड हैं, उससे 15 दिन का काम चल सकता है लेकिन जितने भी बेड कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित हैं, उनमें से ज्यादातर 4-5 दिन में ही इस्तेमाल हो चुके हैं। हमें अस्पतालों की क्षमता और बढ़ानी होगी। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केस 30 हजार तक पहुंच चुके हैं। जबकि संक्रमण ने अब तक 874 लोगों की जान ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications