मशहूर चित्रकार और पूर्व पीएम इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई सतीश गुजराल का निधन
नई दिल्ली। मशहूर चित्रकार और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई सतीश गुजराल का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश गुजराल चित्रकार के साथ बेहतरीन मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार भी थे। कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वह तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। दो बार उन्हें चित्रकारी और एक बार मूर्तिकला के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। सतीश गुजराल का जन्म 25 दिसंबर 1925 को ब्रिटिश इंडिया के झेलम में हुआ था, जोकि अब पाकिस्तान में है। उन्होंने पाकिस्तान के मेयो स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई की थी।

सतीश गुजराल को सुनने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें कई स्कूलों ने दाखिला देने से इनकार कर दिया था। महज 8 वर्ष की आयु में उनका पैर टूट गया था, सिर में चोट आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सुनने में दिक्कत होने लगी थी। जिसके बाद लोग उन्हें लंगड़ा, बहरा और गूंगा समझने लगे थे। लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद सतीश गुजराल ने कभी हार नहीं मानी। 1944 में वह भारत आ गए और मुंबई में रहने लगे, यहां पर उन्होंने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में दाखिला लिया। लेकिन बीमारी की वजह से उन्हें 1947 में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications