सोशल मीडिया पर अखिलेश बने 'बाहुबली' और अमर सिंह 'दलाल', देखें तस्वीरें
लोग ट्विटर और फेसबुक पर अमर सिंह और अखिलेश यादव की तस्वीरों को 'दलाल' और 'दीवार' के मशहूर डॉयलाग और पोस्टर के साथ शेयर कर रहे हैं।
लखनऊ। यूपी में मचे सियासी पारिवारिक घमासान ने लोगों को सोशल मीडिया पर हंसने का मौका दे दिया है। लोग जमकर अखिलेश यादव और अंकल अमर सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं।
लोग ट्विटर और फेसबुक पर अमर सिंह और अखिलेश यादव की तस्वीरों को 'दलाल' और 'दीवार' के मशहूर डॉयलाग और पोस्टर के साथ शेयर कर रहे हैं।
मालूम हो कि सपा परिवार में चल रहे गृहयुद्द के बीच मंगलवार को उप्र के प्रदेश अध्यक्ष और बर्खास्त मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी और परिवार में सब ठीक है। नेताजीका जो भी आदेश होगा, उसे मानेंगे।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह समेत चार मंत्रियों को अपने कैबिनेट से बाहर कर दिया था जिसके बाद सोमवार को अखिलेश और शिवपाल दोनों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह के सामने अपना-अपना पक्ष रखा।
जिसमें मुलायम ने जमकर अखिलेश की क्लास लगाई और कहा कि वो अपने भाई और अमर सिंह के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनेंगे।
गौरतलब है कि अखिलेश ने अमर सिंह और शिवपाल सिंह पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हुए अपने अंकल अमर सिंह को दलाल कहा था।













Click it and Unblock the Notifications