पैसे के अभाव में बिना इलाज के अस्पताल से घर लौटे एक्टर आशीष रॉय, सलमान खान से नहीं मिली मदद

नई दिल्ली। टीवी अभिनेता और 'ससुराल सिमर का' फेम आशीष रॉय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके पास आगे का इलाज करने के लिए अब पैसे नहीं हैं। अस्पताल के बढ़ते बिल के बाद अब वो अपने घर लौट आए हैं। लंबे वक्त से बीमार चल रहे आशीष ने स्पॉटबॉय को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि है कि उन्होंने अभिनेता सलमान खान से भी मदद मांगी है, लेकिन अभी तक उन्हें मदद नहीं मिल पाई है।

Recommended Video

    Ashiesh Roy पैसों के कारण Hospital से हुए Discharge, Salman khan से नहीं मिली मदद | वनइंडिया हिंदी
    अस्पताल का दो लाख का बिल भरा

    अस्पताल का दो लाख का बिल भरा

    आशीष रॉय ने कहा, 'मैं अभी अपने घर पर हूं और काफी कमजोर महसूस कर रहा हूं। मेरा एक नौकर है, जो मेरी देखरेख कर रहा है। उड़ान सेवा पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं इसलिए मेरी बहन भी नहीं आ पा रही। मैंने अस्पताल से 24 मई को छुट्टी ली क्योंकि मेरे पास उन्हें देने के लिए पैसा नहीं बचा था। बिल दो लाख का था मैंने जैसे तैसे करके भरा। मेरी डायलिसिस अब भी जारी है और अगले दो महीने तक चलेगी। मैं अलग-अलग दिन अस्पताल जाता हूं और वो तीन घंटे की डायलिसिस का 2000 रुपये लेते हैं।'

    फेसबुक पर भी मांगी थी मदद

    फेसबुक पर भी मांगी थी मदद

    अभिनेता ने फेसबुक पर पोस्ट करके भी अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि उन्हें तुरंत आर्थिक मदद की जरूरत है। उन्होंने ये तक कहा कि वह अभिनेता सलमान खान से मदद मांग चुके हैं। आशीष ने कहा, 'एक समय पर मुझे लगा कि मैं इस वक्त नहीं जी पाऊंगा। लेकिन उम्मीद है, मैं नहीं मरूंगा। समय के साथ मैं बेहतर हो जाऊंगा और खुद ही आगे बढ़ने में सक्षम होऊंगा।' सलमान खान से मदद मांगने के सवाल पर उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने अभी तक कोई मदद प्राप्त नहीं की है और मुझे नहीं पता कि मेरा संदेश सलमान खान तक पहुंचा भी है या नहीं। मैं बस ठीक होकर काम पर लौटना चाहता हूं।'

    कुछ लोग मदद के लिए आगे भी आए

    कुछ लोग मदद के लिए आगे भी आए

    आशीष रॉय ने 'ससुराल सिमर का' के अलावा और भी बहुत से टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिनमें 'बनेगी अपनी बात', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' शामिल हैं। हालांकि कुछ लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आए हैं। आशीष ने इस कठिन समय में उनकी मदद करने वाले लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, 'मेरा जीवन अभी तक गरिमापूर्ण रहा है। नहीं सोचा था कि ऐसा भी एक दिन देखना पड़ेगा। एक बार मेरे टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो जाए, फिर मैं सबके पैसे लौटा दूंगा। फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा।'

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की EX मैनेजर ने 14वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+