भारत समेत इन देशों में SARS-Cov-2 के सबसे ज्यादा मामले, WHO चेतावनी जारी करते हुए कहा
SARC-Cov-2: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हाल ही में जारी कोविड-19 महामारी की स्थिति पर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में भारत, थाईलैंड और इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे ज़्यादा नए SARS-CoV-2 मामलों सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा नई मौतें दर्ज की गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन क्षेत्रों में कुल 2659 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 28 दिनों की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 11 देशों के उपलब्ध आंकड़ों में से, दो (18 प्रतिशत) नए मामलों में 20 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि दर्ज की है। इंडोनेशिया और थाईलैंड में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है।

थाईलैंड में 2014 और भारत में 398 नए मामले दर्ज किए गए हैं। डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट संकलित करने के लिए 14 अक्टूबर से 10 नवंबर की अवधि की गणना की। खबर के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में मौतों के मामले में 67 प्रतिशत की कमी आई है, जिसमे 7 नई मौते दर्ज की गई। सबसे अधिक नई मौतें भारत (4 नई मौतें) में हुई हैं।
दिसंबर में उत्तर प्रदेश से एक मौत की सूचना मिली थी। इन आंकड़ों के बावजूद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की प्रोफेसर सुनीला गर्ग ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सर्दियों के दौरान, गंभीर फ्लू और कोविड-19 जैसे फ्लू का संक्रमण हो सकता है। हालांकि, भारत की अधिकांश आबादी पहले से ही टीकाकृत है।
भारत में दी गई कोविड-19 की खुराकें
CoWIN के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय आबादी को कुल 2,20,68,68,255 कोविड-19 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 1,02,74,39,010 पहली खुराक, 95,19,90,658 दूसरी खुराक और 22,74,38,587 खुराक शामिल हैं।
परीक्षण के रुझान और सकारात्मकता दर
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व एशिया में परीक्षण के रुझानों का भी विस्तृत विवरण दिया गया है। अगस्त 2021 में महामारी के चरम पर पहुंचने के बाद से, जब परीक्षण सकारात्मकता 37% पर पहुंच गई थी, तब से 2023 के अंत तक दरें लगातार घटकर लगभग 6% रह गई हैं।
1.9 मिलियन से अधिक नमूनों की गई जांच
महामारी शुरू होने के बाद से आठ से अधिक देशों ने SARS-CoV-2 परीक्षण के लिए 1.9 मिलियन से अधिक नमूनों की जांच की है। 2020 में 1.7 मिलियन से अधिक परीक्षणों से 2023 के अंत तक परीक्षण संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है और यह 80,000 से कुछ अधिक रह गई है।
जनवरी से नवंबर 2024 तक, गर्मियों के दौरान परीक्षण सकारात्मकता लगभग 6% पर स्थिर रही, लेकिन बाद में सात देशों में 60,000 से अधिक नमूनों से 5% से नीचे गिर गई।
SARS-CoV-2 के मामलों में आई कमी
वैश्विक स्वास्थ्य निगरानी संस्था के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में व्यवस्थित वायरोलॉजिकल निगरानी के माध्यम से किए गए SARS-CoV-2 परीक्षणों में महामारी के बाद कई लहरें देखी गई हैं। अगस्त 2021 के दौरान 37 प्रतिशत की हाई रेट दर्ज की गई थी, जो धीरे-धीरे 2023 के अंत में लगभग 6 प्रतिशत तक गिर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications