गुजरात: सरदार पटेल की मूर्ति को पहनाई बोतल और घास की माला
नई दिल्ली। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से गुजरात के शेरठा गांव में छेड़छाड़ की गई है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कल रात पानी की बोतलों और घास का हार बना कर मूर्ति को पहना दिया। अक्टूबर 1992 में भाजपा के नेता एल के आडवाणी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। कुछ ग्रामीणों ने मूर्ति पर रखी माला को देखा और पुलिस को बताया। पुलिस इंस्पेक्टर जेजी वाघेला ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने जानकारी दी कि हम एफआईआर दर्ज कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बाद में मूर्ति से माला हटा दिया। , वाघेला ने कहा कि होम गार्ड के दो जवान और एक पुलिस कांस्टेबल मूर्ति के समीप तैनात हैं।
PSO गिरीश प्रवीण ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पानी की बोतल और घास के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को माला पहना दी है। मामला दर्ज किया गया और हम मामले की जांच कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
