VIDEO: कार्तिक ने कहा तो सारा स्टेज पर करने लगीं ये काम, बुरी तरह गिरतीं, ऐसा था सबका रिएक्शन
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कभी अफेयर तो तभी ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहे बॉलीवुड कलाकार सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का एक वाडियो सामने आया है। इस वीडियों में कार्तिक के कहने पर सारा एक पांव में सैंडल और दूसरा नंगा पैर रख चलती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो बुरी तरह से लड़खड़ा जाती हैं। इस पर कार्तिक ही उन्हें संभालते हैं।

एक सैंडल पहन रैंपवॉक
सारा अली खान का यह वीडियो स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान का है। इसमें कार्तिक सारा अली खान से स्टेज पर कई टास्क करा रहे हैं। इसी दौरान कार्तिक उन्हें टास्क देते हैं कि उन्हें अपने एक पैर में सैंडल पहनकर रैंपवॉक करनी है। सारा एक सैंडल हाथ में लेकर चलना शुरू कर देती हैं। थोड़ा सा चलते ही वो लड़खड़ा जाती हैं। तभी कार्तिक आर्यन उन्हें संभाल लेते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
कार्तिक और सारा यह वीडियो स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। सारा और कार्तिक के इस वीडियो ने सोशल यूजर् का खूब ध्यान खींचा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जल्द ही दोनों एक साथ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा
सारा अली खान और कार्तिक के रिश्ते को लेकर फिल्मी गलियारों में कई तरह के चर्चे रहे हैं। बताया जा रहा है कुछ समय तक दोनों साथ थे लेकिन अब अलग हो गए हैं। इसके बावजूद दोनों दोस्त हैं।
सारा अली खान और कार्तिक इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आजकल' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है। सारा अली खान जल्द ही कुली नंबर 1 में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ वरुण धवन दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications