सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो, लेकिन गाने पर भाई ने ही कर दी गंदी हरकत, भड़के लोग
नई दिल्ली। एक बार फिर से हरियाणा की लोकप्रिय गायिका सपना चौधरी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह वो खुद नहीं बल्कि उनके भाई है, जिसकी वजह से लोगों ने सपना को ट्रोल कर दिया है, दरअसल गायिका सपना ने सोशल मीडिया पर एक टी-टोक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'आल तू, जलाल तू' गाना गाती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो लेकिन
वीडियो के शुरुआत में सपना चौधरी को गाने के बोल गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है लेकिन अंत में वह कैमरे में सामने से हट जाती है और इसके बाद उनका भाई चलते हुए आता है और कैमरे के नजदीक आकर अश्लील हरकत करता है, बस इसी कारण सपना और सपना के भाई लोगों के गुस्से के शिकार हो रहे हैं।
सपना चौधरी के गाने में भाई ने किया गंदा इशारा
यूजर्स ने सपना और सपना के भाई के लिए काफी बुरे-बुरे कमेंट्स किए हैं और उन्हें सुधर जाने को कहा है, फिलहाल अभी सपना और सपने के भाई की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सपना चौधरी से लोगों ने पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?
अभी हाल ही में सपना को लोगों ने एक फोटो की वजह से भी ट्रोल किया था, दरअसल कातिलाना अदाओं की मल्लिका सपना ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें में वो गोल्डन ब्लैक कलर की साड़ी पहने हुए थीं, उनका स्टाइल पूरी तरह से परंपरागत था, वो बेइंतहा खूबसूरत भी लग रही थीं तो वहीं उनके नेक पर बना टैटू उन्हें ग्लैमरस लुक भी दे रहा था लेकिन यूजर्स को सपना के अंदर ब्यूटी नहीं दिखाई दी बल्कि उन्हें सपना की साड़ी पहनने की स्टाइल पर आपत्ति हो गई।

लोगों ने उड़ाया था सपना का मजाक
क्योंकि तस्वीरें जिस तरह से ली गई थीं, उसके हिसाब से सपना का पेट बढ़ा हुआ दिख रहा था, जिसके बाद लोग सपना से सवाल करने लगे कि मैडम क्या आप प्रेग्नेंट हैं, एक अन्य ने लिखा कि 'देसी घी खा रही हो।' वहीं एक दूसरे ने लिखा कि आपकी डिक्शनरी में स्लिम शब्द नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications