VIDEO: 'छोरी 96 की' में पूल किनारे पार्टी कर रही हैं सपना चौधरी, आपने देखा कि नहीं वीडियो

हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी एक के बाद एक गाने रिलीज कर रही हैं। उनके गाने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जा रहे हैं। 'राम के सू' और 'सुपरस्टार' टीजर के बाद अब सपना ने अपना अगला गाना 'छोरी 96 की' रिलीज कर दिया है।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी एक के बाद एक गाने रिलीज कर रही हैं। उनके गाने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जा रहे हैं। 'राम के सू' और 'सुपरस्टार' टीजर के बाद अब सपना ने अपना अगला गाना 'छोरी 96 की' रिलीज कर दिया है। ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। लॉन्ग गाउन में पूल के पास पार्टी करती सपना को फैंस ने इससे पहले शायद ही कभी देखा हो। इस वीडियो में सपना का ट्रांसफॉर्मेशन देखने ही लायक है।

सपना चौधरी ने रिलीज किया नया गाना

सपना चौधरी ने रिलीज किया नया गाना

सपना चौधरी एक बार फिर सबके दिलों की धड़कड़ बढ़ाने आ गई हैं। सपना चौधरी का नया गाना 'छोरी 96 की' रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही वो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को सैम वर्मा और 2tabOO ने गाया है। वहीं एक्टिंग सपना चौधरी और पंकज सिवच ने की है। सिर्फ एक दिन के अंदर ही गाने को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

एक के बाद एक हिट हो रहे गाने

इससे पहले सपना ने 'सुपरस्टार' गाने का टीजर लॉन्च किया था। 'सुपरस्टार' गाने में सपना का एकदम मॉडर्न अंदाज दिख रहा है। इस गाने को माही चौहान ने गाया है और फरिस्ता ने इसे डायरेक्ट किया है। सपना चौधरी और सोनू गौड़ ने वीडियो में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाए हैं। इस गाने पर भी केवल दो दिनों में 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए थे। सपना का एक और गाना 'राम की सू' भी खूब पसंद किया जा रहा है।

बिग बॉस के बाद मिली सफलता

सपना चौधरी बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में आने के बाद घर-घर में जानीं जाने लगी थीं। उन्होंने शो में काफी पसंद किया गया था और वो काफी समय तक बिग बॉस के घर में रही भी थीं। हालांकि सपना फाइनलिस्ट में जगह नहीं बना पाई थीं, लेकिन उनकी पॉप्यूलैरिटी शो के बाद काफी बढ़ गई थी। इसके बाद ही सपना को बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा से ऑफर मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+