VIDEO: घूंघट डालकर सपना चौधरी ने रिंग में किया डांस, द ग्रेट खली भी लगे थिरकने
हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों से तो कभी अपने वीडियो के जरिये। सपना एक बार फिर चर्चा में हैं और कारण है उनके जबरदस्त डांस का वायरल वीडियो।

नई दिल्ली। हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों से तो कभी अपने वीडियो के जरिये। सपना एक बार फिर चर्चा में हैं और कारण है उनके जबरदस्त डांस का वायरल वीडियो। घूंघट ओढ़े सपना बॉक्सिंग रिंग में डांस कर रही है और उनके साथ वहां द ग्रेट खली भी मौजूद है। सपना और खली को एक ही रिंग में देखकर फैंस एकदम क्रेजी हो गए हैं। देखिए सपना का ये वायरल वीडियो-

इंटरनेट पर वायरल सपना और खली का डांस
सपना चौधरी के डांस का फैन हर कोई है। हाल ही में उन्होंने बॉक्सिंह रिंग में परफॉर्म किया, जिसे देखने के लिए फैंस का जमावड़ा लग गया। इस रिंग में उनके साथ द ग्रेट खली भी थी। सपना को यूं डांस करते देख खली भी थिरकने से खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने सपना के साथ डांस किया। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। फैंस सपना के डांस से लेकर उनकी अदाओं की तारीफ कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on
लाल रंग की ड्रेस में सपना ने ढाया था कहर
हाल ही में सपना ने लाल रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुई थीं। सपना चौधरी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा था, 'आपका दिमाग एक चुंबक है, अगर आप सौभाग्य के बारे में सोचते हैं तो आपको आशीर्वाद मिलता है, और अगर आप परेशानियों के बारे में सोचते हैं तो आपको परेशानियां मिलती हैं।' हाल ही में सपना चौधरी ने अपनी कमर पर गर्दन के ठीक नीचे एक टैटू गुदवाया था, इन तस्वीरों में सपना का वो टैटू भी नजर आ रहा है।

जब सपना के शो में हो गया था बवाल
पिछले दिनों जब सपना चौधरी एक कार्यक्रम के लिए बिहार गईं तो वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सपना चौधरी की झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। सपना चौधरी जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ आगे की ओर बढ़ी। इसके बाद जब सपना चौधरी का डांस शो शुरू हुआ तो भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेटिंग तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications