नए लुक में नजर आईं सपना चौधरी, तस्वीरें हो रही वायरल
मुंबई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब उनका नया लुक वायरल हो रहा है। गुरुवार को इंस्टा पर उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कार के साथ जींस-टॉप में सपना इसमें नजर आ रही हैं।

कुछ घंटे के भीतर वायरल हुई तस्वीरें
सपना चौधरी की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उनके शेयर करने के आठ घंटे के भीतर करीब 80 हजार लोग इन्हें देख चुके हैं। बिग बॉस 11 का हिस्सा रही सपना कई फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों में भी वो डांस कर चुकी हैं।

साड़ी में डांस वायरल
हाल ही में कोलकाता में सपना ने साड़ी पहने कर स्टेज शो किया। इस शो में वे साड़ी में हरियाणवी गाने 'तेरी लत लग जाएगी' पर काफी सहज होकर डांस करती दिखीं। इस डांस के वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा।

अपने लिए खरीदी कार
सपना चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खुद को नई कार गिफ्ट की है। सपना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस कार की जानकारी अपने फैन्स को दी । उन्होंने लिखा, न्यू एंट्री इन फैमिली। वीडियो में सपना इस कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी काफी खुश नजर आ रही हैं। जबकि परिवार की अन्य महिलाएं कार की पूजा कर रही हैं।

लगातार मिल रही शोहरत
बचपन से ही डांस का शौक रखने वाली सपना चौधरी ने काफी कम उम्र में ही डांस में करियर बना लिया था। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना चौधरी के लाइव स्टेज शो आज अलग अलग शहरों में होते हैं। सपना का 'सॉलिड बॉडी' और 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाना लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद वो टीवी के साथ-साथ फिल्मों की तरफ भी आ गईं।
सपना चौधरी भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा में काम कर चुकी हैं। सपना चौधरी को 'बिग बॉस 11' से काफी नाम मिला। बिग बॉस से लौटने के बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड में भी काम मिला। सपना स्टेज शोज के साथ-साथ फिल्मों में भी काम करती हैं। आखिरी बार वे बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में आईपीएस का रोल करती देखी गई थीं। वे 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' में आइटम नंबर कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications