लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं कांग्रेस में शामिल होने वाली सपना चौधरी, देखें Video

नई दिल्ली। अपने सुरमयी आवाज और दमदार डांस के बल पर आज हरियाणा समेत पूरे भारत का चर्चित चेहरा कहलाने वालीं सिंगर सपना चौधरी शनिवार शाम कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, उन्हें राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जहां एक ओर सपना अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करने जा रही है तो वहीं दूसरी ओर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लंहगे में नजर आ रही हैं।

लाल लहंगा पहनकर इस खूबसूरत लुक में नजर आईं सपना चौधरी

लाल लहंगा पहनकर इस खूबसूरत लुक में नजर आईं सपना चौधरी

इस वीडियो में सपना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, उन्होंने ग्रीन ब्लाउज के साथ रेड लहंगा पहना है और भारी-भरकम ज्वैलरी भी कैरी किया है,. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने 'यार तेरा चेतक पे चाले' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आसपास उनके फैंस उनका वीडियो बनाते और उनके साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस में हुईं शामिल

कयास लगाए जा रहे थे कि सपना कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ने जा रही है, जहां से बीजेपी की कद्दावर नेता और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी चुनावी मैदान में हैं लेकिन इन सारे कयासों पर पानी तब फिर गया जब कांग्रेस ने अपने 38 कैंडिडेट्स की 8वीं लिस्ट जारी की, जिसमें उसने मथुरा से महेश पाठक को टिकट दिया है, फिलहाल सपना चौधरी चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठा है।

 आज सपना हैं इंटरनेट सनसनी

आज सपना हैं इंटरनेट सनसनी

आपको बता दें कि हरियाणा की डांसर सपना चौधरी की लोकप्रियता कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो बिग बॉस के आने के बाद ज्यादा बढ़ गई, आज सपना इंटरनेट सनसनी और हॉट बेब के नाम से नवाजी जाती हैं। मालूम हो कि सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक, हरियाणा में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे।

खराब वक्त भी देखा है सपना चौधरी ने

खराब वक्त भी देखा है सपना चौधरी ने

लेकिन उनकी अचानक मृत्यु के कारण सपना के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई, जिसके लिए सपना को स्टेज पर डांस करने को ही अपने जीविका का साधन बनाना पड़ा। उन्होंने रोहतक शहर से पढ़ाई की है।

और सपना बन गईं लोगों के दिलों की मल्लिका....

और सपना बन गईं लोगों के दिलों की मल्लिका....

लेकिन सपना ने बहुत कम वक्त में ही अपनी कला से हरियाणा की डांसर के रूप में अपने आप को स्थापित कर लिया लेकिन साल 2017 की शुरुआत में सुसाइड अटेम्पट के बाद मीडिया की सुर्खियों में आईं, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस में आने का न्यौता मिला और करीब सात हफ्ते तक बिग बॉस में टिकीं रही। पिछले साल सपना को दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली और वो अब पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+