भोजपुरी के बाद अब पंजाबी गाने पर सपना चौधरी ने लगाया सेक्सी ठुमका, Video वायरल
नई दिल्ली। कातिल अदाओं की मल्लिका सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने सुरमयी अंदाज और बेहतरीन डांस के बल पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी इस वक्त इंटरनेट की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। एक बार फिर से सपना ने अपने मोहक अंदाज से लोगों का दिल जीता है लेकिन इस बार उनकी थिरकन हरियाणवी या भोजपुरी धुनों पर नहीं है बल्कि इस बार उन्होंने ठुमका लगाया है पंजाबी गाने पर।
अब पंजाबी गाने पर सपना चौधरी ने लगाया सेक्सी ठुमका
जी हां, सपना का नया गाना पंजाबी भाषा में है, जिसके बोल हैं, 'बिल्लौरी अख...'। इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। हमेशा की तरह सपना इस गाने में हद से ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं।

कौन हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी, जीविका के लिए इन्होंने स्टेज डांस का रास्ता चुना।

20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी
सपना के पहले गाने 'सॉलिड बॉडी रै' ने कुछ दिनों में ही हरियाणा में तहलका मचा दिया था, उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है।

आयटम नंबर से भी मचाया धमाल...
सपना 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में आयटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications