सपना चौधरी के आगे रजनीकांत की ' 2.0' हुई पस्त, यूट्यूब पर मचाया तहलका
नई दिल्ली। हरियाणी रागिनी डांसर सपना चौधरी अब रागिनी डांसर नहीं रह गई है। कलर्स के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आने के बाद सपना चौधरी बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। भोजपुरी, पंजाबी, , हरियाणवी, बॉलीवुड, टेलीविजन हर जगह सपना छाई हुई हैं। सपना चौधरी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गानों ने रजनीकांत की फिल्म '2.0' को भी पछाड़ दिया। सपना के गाने ने You Tube के 2018 के टॉप ट्रेडिंग वीडियो में रजनीकांत की फिल्म 2.0 को पछाड़ दिया।

सपना चौधरी के आगे रजनीकांत भी हुए पस्त
सपना चौधरी के डांस के लोग दीवाने हैं। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होते ही सपना के वीडियो वायरल हो जाते हैं। अगर साल 2018 की बात करें तो सपना के सुपरहिट सॉन्ग 'तेरी आंख्या का यो काजल' ने खूब धूम मचाई। इस गाने की पॉपुलेरिटी सातवें आसमान पर हैं। लोगों को ये गाना इतना पसंद आया कि उनके गाने पर किए गए डांस ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। YouTube के 2018 के भारत में टॉप ट्रेंडिंग वीडियो में 10 करोड़ से ज्यादा व्यू के साथ डांसफिट लाइव का वीडियो 'तेरी आंख्या का यो काजल (Teri Aakhya Ka Yo Kajal) ट्रेंड करता रहा। खास बात ये है कि इस डांस वीडियो ने रजनीकांत की '2.0' को शिकस्त दे दी।

सपना के गाने पर किया डांस, यूट्यूब पर मचा तहलका
भले ही ये वीडियो सीधे तौर पर सपना चौधरी से जुड़ा न हो, लेकिन सपना के गाने पर डांसफिट ग्रुप के अनोखे स्टाइल के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। इस वीडियो में डांसर्स अलग-अलग स्टाइल में सपना के इस फेमस नंबर पर धमाकेदार डांस कर रहे हैं। डांसफिट ग्रुप की पूरी टीम इस गाने पर डांस कर रही है। वहीं डांसफिट ने वीडियो के इंट्रो में लिखा है कि इसे वीडियो को मस्ती के मूड में बनाया गया है। आपको बता दें कि डांसफिट नासिक और मुंबई बेस्ड कंपनी है जो कई तरह के डांस स्टाइल सिखाती है।

यूट्यूब पर चला सपना का जादू
इस डांसफिट के वीडियो के जरिए एक बार फिर से साल 2018 में यूट्यूब पर सपना चौधरी का जादू चला है। जबकि दूसरे नंबर पर भी डांसफिट का ही वीडियो है, जिसे 9.7 करोड़ व्यूज मिले हैं। टीम के डांसर ने 'दारू बदनाम' पर डांस किया है जो भी लोगों को खूब पसंद आया। वहीं फिल्म 'संजू' के ऑफिशल टीजर को 6.2 करोड़ व्यूज मिले और ये साल 2018 में यूट्यूब टॉप ट्रेंडिंग के तीसरे पायदान पर रहा। जबकि चौथे नंबर पर रजनीकांत की फिल्म '2.0 (2 Point 0)' का ऑफिशल टीजर है, जिसे करीब 5 करोड़ व्यूज मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications