स्मृति ईरानी का आदेश, केन्द्रीय विद्यालयों में जर्मन की जगह पढ़ाई जाएगी संस्कृत
नयी दिल्ली। देश में एनडीए की सरकार के बाद हिन्दुत्व का झंडा बुलंद हो गया है। ताजा आदेश केन्द्रीय विद्यालयों के ऊपर जारी किया गया है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रायल ने केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के तौर पर जर्मन की जगह संस्कृत पढ़ाने का आदेश दिया गया है।

इस फैसले पर विवाद शुरु हुआ तो केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने सफाई देते हुए कहा है कि बिना पूरे मामले को समझे और लोगों को परेशान करने के लिए इस तरह की खबरें छापी जा रही हैं।
ईरानी ने इस फैसले को देशहित में लिया गया फैसला बताते हुए कहा कि वो खुद मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय विद्यालयों के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री ने यह अहम बदलाव किया। आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा अभी तक तीसरी भाषा के तौर पर पढ़ाई जा रही थी। देश में 500 केंद्रीय विद्यालय हैं, जहां 70 हज़ार छात्र पढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications