संजय राउत ने कसा तंज, पीएम को भी मालूम है कि महाराष्ट्र सरकार संकट से निपटने में सक्षम है
तौकते तूफान के बीच पीएम ने गुजरात का किया दौरा,संजय राउत का तंज तौेकते से प्रभावित गुजरात का पीएम ने किया दौरा क्योंकि वहां की सरकार अक्षम है, महाराष्ट्र की सरकार संकट से निपटने में सक्षम है
मुंबई, 20 मई: कोरोना महामारी के बीच आए तौकते तूफान ने कई राज्यों में जबदस्त तबाही मचाई है। चक्रवात तौकते ने महाराष्ट्र और गुजरात में तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया। वहीं इस तूफान को लेकर बुधवार (19 मई) को भाजपा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के बीच एक राजनीतिक युद्ध छिड़ गया। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुजरात में चक्रवात प्रभावित इलाकों के पीएम के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है क्योंकि पीएम महाराष्ट्र दौरा करने नहीं आए।

राउत के तंज पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि पीएम पर हमला करने के बजाय महाराष्ट्र के मंत्री अपने एसी रूम से बाहर आएं और मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों की मदद करें।
भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि चक्रवाती तूफान से कोंकण क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन राज्य का कोई भी मंत्री स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस विभिन्न स्थानों पर प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे हैं।
इस बीच, महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार गुरुवार को तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं। सीएम ठाकरे के राज्य में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications