भाजपा पर बरसे संजय राउत, बोले- महबूबा मुफ्ती इनकी दोस्त रही हैं, जिन्होंने अफजल गुरू-बुरहान वानी का साथ दिया
नई दिल्ली, 27 मार्च। कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार राजनीतिक हो रही है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं और कश्मीर के हालात को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि महबूबा मुफ्ती भारतीय जनता पार्टी की अच्छी दोस्त रहीहैं। बावजूद इसके कि महबूबा मुफ्ती ने अफजल गुरू, बुरहान वानी का समर्थन किया था, भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में उनके साथ मिलकर सरकार बनाई। हमारी पार्टी हमेशा उनका विरोध करती रहेगी।

राउत ने कहा कि महबूबा मुफ्ती की पार्टी को मजबूत करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। लिहाजा घाटी में जो कुछ हुआ इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ही जिम्मेदार है। भाजपा ने उनके साथ मिलकर सरकार बनाई और सत्ता का लाभ लिया, भाजपा के चलते ही महबूबा मुफ्ती को बोलने की हिम्मत मिली। शिवसेना हमेशा इसका विरोध करेगी। महबूबा हमेशा से ही पाकिस्तान की समर्थक रही हैं और भाजपा के साथ उनकी खास दोस्ती है। कश्मीर विवाद पर राउत ने कहा कि यह पिछले 70 साल से मुद्दा है, इसका हल तभी निकलेगा जब वहां की जनता से बात होगी।
Recommended Video
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ किया होता तो आज उनकी यह हालत नहीं होगी। ये लोग अभी भी पीड़ित हैं और अत्याचार को सह रहे हैं। लेकिन जिस तरह से भाजपा और पीएम मोदी इस फिल्म का समर्थन कर रही है, उससे साफ है कि इन लोगों ने कश्मीरी पंडितों के लिए पिछले 7 साल में कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications