पीएम मोदी के खिलाफ इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे कांग्रेस नेता संजय झा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जिस तरह से विवादित ट्वीट किया है उसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। संजय झा ने अंग्रेजी शब्द ब्लॉन्ड का इस्तेमाल किया जोकि उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिनके बाल भूरे रंग के होते हैं। लेकिन संजय झा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनको घेर लिया। ट्विटर पर कई लोगों ने संजय झा के ट्वीट की आलोचना करते हुए उनपर सवाल खड़ा कर दिया कि आप अपने कंप्यूटर में क्या देखते हैं।

लिंगभेदी टिप्पणी

लिंगभेदी टिप्पणी

संजय झा ने ट्वीट करके लिखा कि प्रधानमंत्री के बाल तो सफेद हैं लेकिन वह ब्लॉन्ड की तरह बात करते हैं। जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी। लोगों ने ट्वीट करके लिखा कि यह लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाला बयान है, आखिर क्यों अब संजय झा के इस शर्मनाक बयान पर कोई नहीं बोल रहा है। आखिर क्यों लोग इस तरह के बयान के बाद लोग छिप गए हैं।

लोगों ने की आलोचना

लोगों ने की आलोचना

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि कांग्रेस में भी कई नेता ऐसे हैं जिनके बाल सफेद हैं। इसमे सलमान खुर्शीद, सैम पित्रोदा, कबिल सिब्बल की तस्वीर साझा किया है। बता दें कि सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान के बालाकोट पर हुए एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके 300 आतंकियों को मार गिराया है, मुझे इसके सबूत दीजिए और साबित करिए। जिसके बाद सैम पित्रोदा की जमकर आलोचना हुई।

पीएम मोदी पर बोला हमला

पीएम मोदी पर बोला हमला

बता दें कि संजय झा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हैं। गुरुवार को उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम एक प्रेस कांन्फ्रेंस नहीं कर सकते हैं, वह टेली प्रॉम्प्रटर से भाषण देते हैं। मोदी बिना टेली प्रॉम्प्रटर के भाषण तक नहीं दे सकते हैं।

राहुल-प्रियंका हमलावर

राहुल-प्रियंका हमलावर

गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार पीएम मोदी पर सवाल खड़ा कर रही है। राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर राफेल में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं तो प्रियंका गांधी ने इस बार के चनाव को देश को बचाने का चुनाव कहा है। प्रियंका गांधी ने तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप घर-घर लोगों के पास जाइए और उन्हें कांग्रेस को वोट करने के लिए कहिए, उन्हें बताइए कि यह चुनाव देश को बचाने का चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+